{"_id":"5ab147eb4f1c1bb7758b6881","slug":"41521567723-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द ही सौ किमी प्रति घंटा की स्पीड से चलेंगी ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द ही सौ किमी प्रति घंटा की स्पीड से चलेंगी ट्रेनें
Updated Wed, 21 Mar 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैदपुर (गाजीपुर)।
अब जल्द ही औड़िहार से वाराणसी के बीच रेल यात्रा और कम समय में पूरी की जाएगी। औड़िहार-वाराणसी रेल प्रखंड में मंगलवार को रेल दोहरीकरण में बनी नई रेल लाइन के स्पीड अप (गति परिवर्द्धन) के ट्रायल के बाद रिपोर्ट को बोर्ड की संस्तुति मिलने पर शीघ्र ही 100 किमी प्रति घंटा की स्पीड से ट्रेनें चलेंगी। अभी तक औड़िहार से वाराणसी सिटी के बीच दोहरीकरण में बने नए रेल ट्रैक पर औड़िहार से सारनाथ के बीच 70 किमी प्रति घंटा और सारनाथ से वाराणसी सिटी के बीच 30 किमी प्रति घंटा की गति से ट्रेनों का परिचालन होता है।
ट्रैक पर गति बढ़ाने के लिए मंगलवार को रेल अधिकारियों की स्पेशल ट्रायल ट्रेन चलाकर रेल लाइन की गुणवत्ता प्रमाणित कर अधिकारियों की टीम ने संस्तुति प्रदान की। मंगलवार को स्पेशल ट्रॉयल ट्रेन को 10.45 पर स्टेशन अधीक्षक आरके सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रायल ट्रेन में पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य यातायात निरीक्षक (सीनियर डीईएन-3) भारत भूषण, उप मुख्य अभियंता (निर्माण) राकेश रंजन, वरिष्ठ खंड अभियंता (निर्माण) औड़िहार वाराणसी खंड अरविंद कुमार पांडेय, वरिष्ठ खंड अभियंता (औड़िहार प्रखंड) एसके सेठ और मुख्य यातायात निरीक्षक अरुण सिंह मौजूद रहे। स्पेशल ट्रायल ट्रेन के चालक दीपक कुमार श्रीवास्तव रहे। यातायात निरीक्षक अरुण सिंह ने ट्रायल के बाद बताया कि ट्रायल के लिए निर्माण विभाग और सुरक्षा से जुटे अधिकारियों के निर्दिष्ट मानकों पर निश्चित किलोमीटर क्षेत्र में निश्चित गति से सफलतापूर्वक ट्रायल संपन्न हुआ।