फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   सपा की जीत पर जश्न में डूबे कार्यकर्ता

सपा की जीत पर जश्न में डूबे कार्यकर्ता

Wed, 14 Mar 2018 11:39 PM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
सपा की जीत पर जश्न में डूबे कार्यकर्ता
गाजीपुर। फूलपूर एवं गोरखपुर में हुए लोकसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशियों की जीत होने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करा, अबीर-गुलाल उड़ा और आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की साख लगातार जनता के बीच गिरती जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस कार्यालय के सामने सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अतिशबाजी करते हुए जीत का जश्न मनाया। एक-दूसरे का मुंह मीठा कराते हुए एक-दूसरे को जीत की बधाई देते हुए समर्थन देने के लिए बसपा सुप्रीमो मायावती के प्रति आभार जताया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि यह सत्य की जीत और झूठ की हार है। सरकारों की वादाखिलाफी से प्रदेश की जनता आजिज है। इसी का जवाब फूलपुर और गोरखपुर में जनता ने दिया है। इस हार की सीधी जिम्मेदारी मोदी और योदी की है। इस हार का ठिकरा किसी दूसरे पर न फोड़ इन्हें इस हार की जिम्मेदारी लेते हुए नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। सपा जिलाध्यक्ष डा. नन्हकू यादव ने बसपा जिलाध्यक्ष से मिल जीत की बधाई दी। इस मौके पर पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह, पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव, रामधारी यादव, राजेश कुशवाहा, सुधीर यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, गोपाल यादव, अशोक बिंद, जिला महासचिव सदानंद यादव, कन्हैयालाल विश्वकर्मा, फिरोज जमाल, रविंद्र यादव, दिनेश यादव, तहसीन अहमद, आमिर अली, नन्हें खां, अभिनव सिंह, राहुल सिंह, आरिफ खां, गयासुद्दीन अहमद आदि मौजूद रहे। दुल्लहपुर संवाददाता के अनुसार फुलपुर और गोरखपुर में सपा की जीत पर जलालाबाद कार्यालय मिठाई बांटकर कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। इस मौके पर लालजी यादव, नरेंद्र मौर्य, केशव यादव, दिनेश कुशवाहा, कतवारू कुशवाहा, रामजन्म कवि, रामलाल यादव, हरिकेश यादव, कन्हैया चौहान, महातिम राम आदि मौजूद थे। औड़िहार संवाददाता के अनुसार लोकसभा उपचुनाव में सपा-बसपा गठबंधन को मिली सफलता पर कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की। सपा कैम्प कार्यालय पर जश्न का माहौल रहा। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह, एमएलसी विजय यादव ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में देश में महागठबंधन वाले दल की सरकार होगी। जीत का जश्न मनाने वालों में संजय सिंह, छोटेलाल यादव, हुकुम सिंह, राजेंद्र यादव आदि शामिल रहे। दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार जीत पर सपा कार्यकर्ताओं ने वायरलेस मोड़ पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। इस मौके पर पूर्व पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह के पुत्र रितेश सिंह, उर्मिलेश पांडेय, दिनेशलाल श्रीवास्तव, रितेश सिंह, ग्यासुदीन खां, प्रभु यादव, एहसान प्रधान, टुन्नू, मनोज यादव, सुरेश कुशवाहा, रणजीत यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed