{"_id":"5a7c82a74f1c1b8e238b76c3","slug":"41518109351-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरब्रिज को चमकाने में जुटे हैं भाजपा कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरब्रिज को चमकाने में जुटे हैं भाजपा कार्यकर्ता
Updated Thu, 08 Feb 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। स्वच्छता अभियान के तहत संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के प्रतिनिधि सुनील सिंह के नेतृत्व में पिछले कई दिनों से रौजा ओवरब्रिज की कार्यकर्ताओं के साथ अन्य लोग साफ-सफाई करते हुए उसे चमकाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी तरफ से सड़क पर जमी मिट्टी को साफ करने के साथ ही रेलिंग पर चस्पा पोस्टरों को हटाया जा रहा है। रौजा ओवर ब्रिज के किनारे दोनों तरफ मिट्टी जमा हो गई थी। इससे लोग किनारे से आवागमन नहीं करते थे। कई बाइक सवार मिट्टी के बीच से निकलने के दौरान गिरकर घायल हो चुके हैं। लोगों की परेशानी और गंदगी को देख भाजपा कार्यकर्ताओं ने ओवरब्रिज को चमकाने का संकल्प लिया। कार्यकर्ता संचार-रेल राज्यमंत्री के प्रतिनिधि सुनील सिंह के नेतृत्व में सफाई अभियान में जुट गए।
पिछले पांच दिनों से सुबह 6 से आठ बजे तक ब्रिज के दोनों तरफ एकत्रित मिट्टी की झाड़ू और फावड़ा के सफाई कर उसे उठा रहे हैं। इसके अलावा रेलिंग पर चस्पा पोस्टरों को भी हटा रहे हैं। कार्यकर्ताओं को सफाई करता देख अन्य लोगों में भी स्वच्छता की भावना जग जा रही है और वह भी सफाई कार्य में जुट जा रहे हैं। गुरुवार को अभियान के दौरान सुनील सिंह ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। प्रतिदिन साफ-सफाई करने वालों में अभिनव सिंह, विजय सिंह, रंजन तिवारी, अजय सिंह, अजय राय दारा, सुमित तिवारी, अमित सिंह, अविनाश सिंह, सुजीत राय, विनीत राय, आशुतोष राय आदि शामिल हैं।