{"_id":"5a6238764f1c1b80268b5604","slug":"41516386422-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुली बैठक कर निर्विरोध कोटे की दुकान का हुआ आवंटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुली बैठक कर निर्विरोध कोटे की दुकान का हुआ आवंटन
Updated Sat, 20 Jan 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया (गाजीपुर)।
कोतवाली क्षेत्र के मंझरिया गांव में शुक्रवार को सस्ते गल्ले की दुकान के आवंटन को लेकर खुली बैठक का आयोजन किया गया। इसमें निर्विरोध कोटे की दूकान का आवंटन का प्रस्ताव किया गया।
गांव में सुबह से ही दुकान के आवंटन के लिए ग्रामीणों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। दुकान आवंटन के लिए जिलाधिकारी द्वारा नामित जिला उद्यान अधिकारी समय से गांव पहुंच गए और बैठक का शुभारंभ किया। इस दौरान उनके सामने भूतपूर्व सैनिक की विधवा उमरावती देवी का ग्रामीणों ने निर्विरोध चयन कर कोटे की दुकान आवंटन के लिए प्रस्तावित किया। ग्राम विकास अधिकारी सुभाष राय ने बताया कि कोटे की दुकान का आवंटन शांतिपूर्ण ढंग से निर्विरोध ग्रामीणों द्वारा किया गया। इस मौके पर रमाशंकर कुशवाहा, ग्राम प्रधान संतोषी देवी, पूर्व प्रधान रामानंद यादव, पूर्व प्रधान विजय यादव, कृष्णा नंद यादव, अजीत, सोनू यादव, जमालुद्दीन, बसंती देवी, अर्जुन सिंह, उर्मिला, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।