फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   मांगे पूरी नहीं हुई तो करेंगे बड़ा आंदोलन

मांगे पूरी नहीं हुई तो करेंगे बड़ा आंदोलन

Fri, 08 Dec 2017 10:53 PM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
मांगे पूरी नहीं हुई तो करेंगे बड़ा आंदोलन
गाजीपुर। तेरह सूत्री मांगों को लेकर महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के बैनर तले 43वें दिन शुक्रवार को भी ब्लाक मुख्यालयों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने धरना में अपनी आवाज बुलंद की। मांगों को समर्थन में जमकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा सिंह ने कहा कि सरकार हमारे धैर्य की परीक्षा ले रही है। अगर समय रहते हमारी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो हम लोग बड़े आंदोलन का रास्ता अख्तियार करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अपनी मांगों को लेकर लगातार 43 दिनों से ब्लाक मुख्यालयों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं धरनारत हैं। बावजूद इसके सरकार के कानों पर जूं नहीं रेंग रहा रहा है। वह हमारी आंदोलन को अनदेखा कर रही है। इसे हम लोग किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं करेंगे। महामंत्री माया सिंह, सरस्वती देवी, नाजनीन बानो, सुनीता श्रीवास्तव, सोनी सिंह, शैल कुमारी सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

मरदह संवाददाता के अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना बाल विकास परियोजना कार्यालय के सामने जारी रहा। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि मांगे पूरी होने तक हम आंदोलन से पीछे हटने वाले नहीं है। जब तक मांगें पूरी नहीं हो जाती है, लगातार हमारा धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। ममता अधिकारी, माया पांडेय, मधु सिंह, सोनमती, आशा, शीला, तारामुनी, लालसा, इंदू सिंह, शीला सिंह, उर्मिला, गिरजा, ऊषा पांडेय, भगवती वर्मा, मंजू सिंह, गीता सिंह, कलावती देवी, किरन गुप्ता, सरोजा सिंह, लीलावती देवी, लीला, अंजू आदि मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed