फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   आज रहेगी सत्य पर असत्य की विजय के पर्व विजय दशमी की धूम

आज रहेगी सत्य पर असत्य की विजय के पर्व विजय दशमी की धूम

Fri, 29 Sep 2017 10:51 PM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
आज रहेगी सत्य पर असत्य की विजय के पर्व विजय दशमी की धूम
गाजीपुर। सत्य पर असत्य की विजय का पर्व विजयदशमी पूरे जिले में शनिवार को उमंग और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर कई जगह मेले का आयोजन किया गया है। जगह-जगह चल रही रामलीला में रावण वध के साथ ही विजयदशमी की खुशी मनाई जाएगी। इस पर्व की तैयारी के मद्देनजर आयोजन स्थलों पर साफ-सफाई के साथ ही सुरक्षा की भी व्यवस्था पर्व की पूर्व संध्या पर कर ली गई थी। विजयदशमी के दिन असत्य और बुराई के प्रतीक रावण का वध होता है तथा भगवान राम उसके पुतले को दहन करते हैं।
विज्ञापन

इस वर्ष भी शहर के लंका मैदान सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मेले का आयोजन किया गया है। लंका मैदान में शहर सहित विभिन्न ग्रामीणों क्षेत्रों के लोगों का हुजूम आज शाम को उमड़ेगा। परिवार के लोग दोपहर बाद लंका मैदान के लिए रवाना होंगे। मेले का आनंद उठाने के लिए अधिकांश लोग घरों से पूरी तैयार कर निकलेंगे। लंका मैदान में रावण के पुतला दहन के समय तक हजारों की संख्या में लोग जुटेंगे। रामलीला कमेटी की ओर से निर्धारित समय पर भगवान राम, लक्ष्मण, हनुमान, माता सीता रथ पर सवार होकर रावण के विशालकाय पुतले के पास पहुंचेंगे। इसके बाद राम-रावण युद्ध होगा। भगवान श्रीराम द्वारा रावण को मार गिराए जाने के बाद भगवान राम रावण के पुतले को आग के हवाले करेंगे। इसके बाद लोग अपने घरों को प्रस्थान करेंगे। जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों में पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। कई जगहों पर मेला का आयोजन किया जाएगा। पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed