फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bicycle-riding paan shopkeeper dies after being struck by a vehicle

Ghazipur News: वाहन के धक्के से साइकिल सवार पान दुकानदार की मौत

Fri, 23 Oct 2026 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Bicycle-riding paan shopkeeper dies after being struck by a vehicle
बगही भोजापुर गांव में मृतक हरिंदर प्रजापति उर्फ सिपाही के रोते बिलखते परिजन। स्रोत- पाठक - फोटो : शहर के पुराना 132 केवी पावर सब स्टेशन का निरीक्षण करते एसडीएम महेश कुमार व अधीक्षक अ​भियंता जितेंद्र ढूल और कार्यकारी अ​भियंता दयाचंद रोहिल्ला।
मरदह। थाना क्षेत्र के कंसहरी-सैदपुर मार्ग पर कबीरपुर गांव के सामने बुधवार की रात तेज रफ्तार अनियंत्रित चार पहिया वाहन के धक्के से साइकिल सवार पान दुकानदार हरिंदर प्रजापति उर्फ सिपाही (50) की मौत हो गई। वह बस स्टैंड के पास गुमटी में पान व तंबाकू की दुकान चलाकर परिवार का जीविकोपार्जन करते थे।
विज्ञापन

गांव के लोग सांत्वना देने में जुटे थे। बगही भोजापुर निवासी अनीता देवी ने बताया कि पति हरिंदर प्रजापति मरदह बस स्टैंड के पास गुमटी में पान और सुर्ती का व्यवसाय करके परिवार का जीविकोपार्जन करते थे। प्रतिदिन की तरह वह दुकान बंद कर देर शाम 7.15 बजे साइकिल से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

कबीरपुर गांव के सामने तेज रफ्तार अनियंत्रित अज्ञात चार पहिया वाहन ने पीछे से पति के साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे वह उछल कर सड़क किनारे जा गिरे। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग जब तक मौके पर पहुंचते तबतक चालक वाहन लेकर भाग गया। घायल अवस्था में पति को मऊ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। घटना की जानकारी होने पर पत्नी अनीता देवी, बेटा अमित, अजीत व बेटी आरजू, भाई अरविंद व रामाश्रय के रोने-बिलखने से चीख पुकार मच गई। मऊ के सरायलखंसी थाना के थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मरदह थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed