{"_id":"59b18c584f1c1bed7f8b4ca1","slug":"41504808024-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़ो रुपयों की हेराफेरी में चार शातिर जालसाज चढ़े पुलिस के हत्थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करोड़ो रुपयों की हेराफेरी में चार शातिर जालसाज चढ़े पुलिस के हत्थे
Updated Thu, 07 Sep 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। मरदह पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने एटीएम कार्ड एवं ऑनलाइन करोड़ों रुपये की हेरा-फेरी करने वाले चार जालसाजों को गुरुवार को धर दबोचा। तलाशी के बाद उनके पास से पुलिस ने तीन एटीएम कार्ड, चार मोबाइल फोन और एक हजार रुपये बरामद किए। इस मामले का खुलासा गुरुवार को एसपी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान एसपी सोमेन वर्मा ने किया।
एसपी ने बताया कि छह सिंतबर को मरदह और क्राइम ब्रांच की टीम भ्रमण कर रही थी। इस बीच मुखबिर की सूचना पर साइवर क्राइम को अंजाम देने वाले चार शातिर जालसाज जलालाबाद मोड़ के पास खड़े होकर किसी वाहन की तलाश कर रहे हैं। सूचना पर सक्रिय हुुई पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चारों शातिर जालसाजों को धर दबोचा। पूछताछ में चारों ने अपना नाम सैदपुर कोतवाली के औड़िहार खुर्द गांव निवासी आशुुतोष उर्फ राजन यादव, मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र के कुतुबपुर निवासी अजय चौहान, इसी थाना क्षेत्र के गांव निवासी अंगद चौहान और बलिया जनपद के रसड़ा कोतवाली के दवटड़िया निवासी छोटे लाल चौहान बताया। एसपी ने बताया कि पूछताछ में शातिर जालसाज आशुुतोष उर्फ राजन यादव ने बताया कि वर्ष 2011-12 में बस्ती जनपद से एक करोड़ रुपये, वर्ष 2016 में कानपुर नगर से 65 लाख और 35 लाख और बिहार प्रांत के बक्सर जिले से 22 लाख एवं वर्ष 2017 में गोरखपुर से 45 लाख के साथ गाजीपुर जनपद से पांच लाख रुपये एटीएम चेंज करके और ऑनलाइन शापिंग एवं ट्रांसफर द्वारा करोड़ों रुपये जालसाजी किया गया था। बदमाश ने बताया कि मरदह स्थित स्टेट बैंक के एटीएम के अंदर जाकर जालसाज करने वाले थे कि पकड़ लिए गए। एसपी ने बताया कि जालसाजी के मामले में मरदह थाने में मुकदमा भी दर्ज है। सफलता प्राप्त टीम को एसपी ने 5000 हजार रुपये नगद पुरस्कार देने की घोषणा की। इस मौके पर मरदह थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पांडेय, क्राम ब्रांच प्रभारी तेज बहादुुर सिंह आदि मौजूद रहे।