{"_id":"59b044494f1c1bfe7f8b4758","slug":"41504724041-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामित्रों ने जलाई शासनादेश की प्रतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामित्रों ने जलाई शासनादेश की प्रतियां
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ ने बुधवार को आस्तीन चढ़ा ली। संघ की प्रांतीय कार्यका रिणी के निर्देशानुसार 10 हजार मानदेय के शासनादेश की प्रतियां एवं प्रदेश सरकार की योजना से संबंधित फ्लैक्स जलाकर विकास भवन परिसर में अपने रोष का इजहार किया। इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि इसको किसी भी कीमत पर शिक्षामित्र मानने को तैयार नहीं है। शिक्षामित्र अपनी लड़ाई को मजबूती के साथ लड़ने के लिए तैयार हैं।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामप्रताप यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षामित्रों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। सरकार की उपेक्षा शिक्षामित्र सहन नहीं करेंगे। अपने हितों की रक्षा के लिए शिक्षामित्रों को एकजुट होकर आगे आने की अपील की। अन्य वक्ताओं ने कहा कि शिक्षामित्र संघ अपने हित की लड़ाई को अंतिम सास तक लड़ेगा। किसी परिस्थिति में संघ कदम पीछे नहीं हटाएगा। कहा कि सभी लोग अपनी एकता को कायम रखें। कार्यकारिणी की नीति के अनुसार दमदारी से संघर्ष किया जाएगा। इस अवसर पर माया साहू, बृजनाथ देव, सुरेश यादव, राघवेंद्र, कैलाश कुशवाहा, विवेकानंद, मनोज, राजेश भारती, अवधेश, सत्येंद्र सिंह, संध्या, श्यामलाल, अजय सिंह, प्रीति सिंह, तरन्नुम, नाज कमाली, गीता, उर्मिला, प्रमिला आदि उपस्थित थे। संचालन बृजनाथ दुबे ने किया।