{"_id":"598b56854f1c1be7458b4858","slug":"41502303877-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुपट्टा के सहारे लटकता मिला युवती का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुपट्टा के सहारे लटकता मिला युवती का शव
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबिहां। करीमुद्दीनपुर थाने के महसनपुर गांव में मंगलवार की देर शाम एक युवती ने संदिग्धावस्था में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती के आत्महत्या के कारणों को पता नहीं चला।
इलाके के महसनपुर गांव निवासी महातिम राम की बेटी अंजू (18) की सौतेली मां रक्षाबंधन के एक दिन पहले ही राखी बांधने के लिए अपने मायके चली गई। घर में पिता महातिम राम और उसकी बेटी अंजू थी। दिन में पिता खेत पर काम करने के लिए गए हुए थे। शाम को वह लौटे तो घर में अंजू को न देख परेशान हो गए। आस-पास उसकी खोजबीन करते हुए पास-पड़ोस के लोगों से उसके बारे में पूछा। इसकी जानकारी होते ही पड़ोस के कई लोग महातिम के घर पहुंच उसकी खोजबीन में जुट गए। मकान के कमरे में गए तो देखा कि अंजू दुपट्टा के सहारे छत की कुंडी से लटक रही थी। यह देख पिता महातिम चीखने-चिल्लाने लगा। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से शव को नीचे उतारा। पिता से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष केके सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मामले की छानबीन शुरू की जाएगी।