{"_id":"598361ed4f1c1b3f7b8b480e","slug":"41501782509-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर में गंभीर चोट लगने से महिला की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर में गंभीर चोट लगने से महिला की हुई मौत
Updated Thu, 03 Aug 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर गांव के माइनर में तीन दिन पूर्व मिली एक अज्ञात महिला के शव का पुलिस ने गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत सिर पर गंभीर चोट लगने के हुई है। 72 घंटे बाद भी अभी तक न तो महिला की शिनाख्त हो पाई है और न ही पुलिस महिला के मौत के कारणों की गुत्थी ही सुलझा पाई है।
बीते एक जुलाई को गांव स्थित माइनर में ग्रामीणों ने एक 45 वर्षिय अज्ञात महिला का शव देखा था। मृत महिला के सिर और हाथ पर चोट के निशान भी थे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का गंभीरतापूर्वक निरीक्षण किया था। साथ ग्रामीणों द्वारा शिनाख्त कराने का भी काफी प्रयास किया। शव की शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने जिला अस्पताल स्थित मर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया। तीन बाद भी जब शव की शिनाख्त नहीं हो पाई तो पुलिस पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के मौत का खुलासा सिर में गंभीर चोट लगने से हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक महिला का शव अर्ध नग्न अवस्था में था। पुलिस भी हत्या की आशंका से इस घटना को देख रही थी। इस संबंध में कोतवाल राजाराम ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।