{"_id":"596ba8e94f1c1be1788b4717","slug":"41500227817-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल राज्य की मांग को लेकर किया गया जनजागरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल राज्य की मांग को लेकर किया गया जनजागरण
Updated Sun, 16 Jul 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। पूर्वांचल राज्य एवं जनपद में विश्वविद्यालय की स्थापना आदि मांगों को लेकर छात्रों और किसानों द्वारा जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में रविवार को आधा दर्जन गांवों में जनजागरण करने के बाद गौसपुर स्थित भगंदरा बाबा समाधि स्थल कुटी परिसर में सभा आयोजित की गई। इसमें वक्ताओं ने पूर्वांचल राज्य की मांग की।
इस मौके पर पीजी कालेज के छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने कहा कि पटेल आयोग ने पूर्वांचल के विकास के लिए अलग पूर्वांचल राज्य की सिफारिश की थी। जब प्रदेश एवं केंद्र में एक ही दल की सरकार है तो ऐसे में अलग पूर्वांचल राज्य की स्थापना में देरी नहीं की जानी चाहिए। जनपद में विश्वविद्यालय स्थापित किए जाने की मांग के साथ ही श्री उपाध्याय ने कहा कि मगई नदी में शारदा सहायक नहर का पानी असमय छोड़े जाने की मनाही किए जाने के बावजूद पानी छोड़ दिया जाता है। इससे सैकड़ों एकड़ फसल प्रति वर्ष बर्बाद हो रही है। इसे हर हाल में रोका जाए। इसके अलावा अघोषित विद्युत कटौती बंद की जाए। खराब पड़े सरकारी नलकूपों की मरम्मत की जाए। छुट्टा पशुओं से किसानों की फसल बर्बाद हो रही है। इस पर नियंत्रण किया जाए। वक्ताओं ने कहा कि अगर हमारी मांगें नहीं मानी जाती है तो पूर्वांचल के सभी जिलों में जनजागरण चलाने के बाद मुख्यमंत्री को पत्रक देकर लखनऊ में आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। इससे पूर्व जनजागरण अभियान के तहत छात्र नेता एवं किसान नेताओं ने अख्तियारपुर, गौरा गठिया, उमरपुर, उसरी, बैजलपुर, तिवारीपुर, हरिहरपुर आदि गांवों में जनसंपर्क किया। इस अवसर पर विजय यादव, अनूप राय, सुरेंद्र यादव, विधानचंद्र राय, भीम यादव, जावेद, भूषण राय, दिनेश राय, विकास सिंह, मंटू, साधु पांडेय, संदीप खरवार, अमित आदि उपस्थित थे।