{"_id":"594ff4d64f1c1b16058b469f","slug":"41498412246-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह दिन से गुल है दर्जनों गांव की बती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह दिन से गुल है दर्जनों गांव की बती
Updated Sun, 25 Jun 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया (गाजीपुर)। पिछले दिनों आई आंधी का असर अभी भी क्षेत्र के दर्जनों गांवों में दिखाई दे रहा है। आंधी के बीच तार और खंभा टूटने से छह दिन से बिजली आपूर्ति ठप है। इसकी वजह से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली के अभाव में कूलर-पंखा बंद होने से जहां लोग गर्मी में पसीना बहा रहे हैं, वही मोबाइल चार्ज करने के लिए लोगों को इधर-उधर की दौड़ लगानी पड़ रही है। परेशान लोग विद्युत विभाग को कोसते हुए अब-तब आपूर्ति सुचारु होने का इंतजार कर रहे हैं।
बीते मंगलवार की शाम करीब साढ़े तीन बजे आंधी आई थी। इस दौरान विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 70 खंभे गिर गए थे। इससे बिजली आपूर्ति की व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई थी। तार और खंभा को दुरुस्त कर कई गांव में घंटों बाद आपूर्ति बहाल हो सकी थी लेकिन महली, अभईपुर, धुस्का, दाउदपुर, नई बाजार सहित दर्जनों गांव की बत्ती छह दिन बाद भी नहीं आई। इसकी वजह से ग्रामीण भीषण गर्मी में परेशान हैं। कूलर-पंखा बंद होने से लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। मोबाइल चार्ज करने के लिए लोगों को इधर-उधर की दौड़ लगानी पड़ रही है। जिन लोगों ने इन्वर्टर लगा रखा है, बिजली के अभाव में चार्ज न होने से वह भी शो-पीस बने हुए हैं। अनापूर्ति की वजह से एक तरफ जहां खेती का कार्य प्रभावित हो रहा है। वहीं बिजली पर आधारित कारोबार भी पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ है। बिजली विभाग को कोसते हुए ग्रामीण बत्ती का इंतजार कर रहे हैं। इस संबंध में एसडीओ बीके राव ने बताया कि आंधी के दौरान बड़ी संख्या में खंभा और तार गिरे हैं। सामानों को उपलब्ध कराने के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। कई जगहों पर वैकल्पिक व्यवस्था से आपूर्ति बहाल की गई है। युद्ध स्तर पर खंभा और तार को ठीक करने का कार्य किया जा रहा है। काम पूरा होते ही संबंधित क्षेत्रों की आपूर्ति बहाल हो जाएगी।