फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   41 days left for the end of the financial year, only 30.47 percent of the money spent

Ghazipur News: वित्तीय वर्ष समाप्त होने में 41 दिन शेष, महज 30.47 फीसदी धनराशि हुई खर्च

Wed, 19 Feb 2025 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
41 days left for the end of the financial year, only 30.47 percent of the money spent
ग्रामीण इलाकों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों से संबंधित जरूरी सामान की व्यवस्था कराने के जन आरोग्य समिति (जेएएस) का गठन किया गया है। वहां निर्बाध बिजली, पानी, कुर्सी, टेबल और ओपीडी सहित अन्य जरूरत के सामान की खरीद के लिए प्रति पीएचसी एक वर्ष में 87500 रुपये स्वास्थ्य विभाग उपलब्ध कराता है लेकिन खर्च तो दूर राशि जस का तस डंप पड़ी हुई है। सबसे बड़ी बात यह है कि वित्तीय वर्ष समाप्त होने में महज 41 दिन शेष बचे हैं। जबकि महज 30.47 फीसदी धनराशि ही खर्च हो सकी है।
विज्ञापन

दूरदराज के इलाकों में रहने वाले लोगों को उनके घर के आसपास ही बेहतर चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित कराए गए हैं। साथ ही केंद्रों में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को बिजली, पानी के अलावा बैठने के लिए कुर्सी, टेबल और ओपीडी संबंधित पर्ची और अन्य जरूरत के सामान की खरीदारी के लिए जेएएस के तहत धनराशि भी उपलब्ध कराई गई है। बावजूद इसके स्थिति यह है कि ज्यादातर पीएचसी की हालत खराब है। टेबल, कुर्सी तो दूर, प्यास बुझाने के लिए पानी तक की व्यवस्था नहीं है। गर्मी के दिनों में पंखा न होने से मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। खास बात यह है कि कई ऐसे पीएचसी संचालित हो रहे हैं, जिसके परिसर में जंगली घास उगी हैं। साफ-सफाई न होने से मरीजों को अन्य अस्पतालों का रुख करना पड़ता है।
विज्ञापन

जन आरोग्य समिति के तहत 60 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को शामिल किया गया है। समिति के खाते का संचालन जिला पंचायत सदस्य अथवा बीडीसी करते हैं। पांच सदस्यों की कमेटी भी गठित है, बावजूद इसके धनराशि के खर्च पर नजर डाली जाए तो सैदपुर ब्लाॅक के पीएचसी पर बजट का 15.11 प्रतिशत, भदौरा में 17.50 प्रतिशत, रेवतीपुर में 15.53 प्रतिशत और गोड़उर से संबद्ध पीएचसी पर बजट का 19.10 प्रतिशत धनराशि ही खर्च हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed