फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   40 posts of female teachers are vacant in Kasturba schools, teaching work is affected

Ghazipur News: कस्तूरबा विद्यालयों में शिक्षिकाओं के 40 पद खाली, शिक्षण कार्य प्रभावित

Fri, 04 Jul 2025 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
40 posts of female teachers are vacant in Kasturba schools, teaching work is affected
गर्मी की छुट्टी के बाद कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय खुल गए हैं। विद्यालयों में शिक्षिकाओं की कमी दूर नहीं हो सकी है। विद्यालयों में अभी 40 पद रिक्त है। इससे शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। इन पदों को भरने के लिए मांगे गए आवेदनों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

जिले के चौदह विकासखंडों में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित हैं। इनमें कक्षा छह से आठ तक की छात्राओं को मुफ्त आवासीय शिक्षा दी जा रही है। इन विद्यालयों में छात्राओं के प्रवेश के लिए सौ-सौ सीटें निर्धारित की गई हैं। इसमें 75 प्रतिशत सीट पिछड़ी जाति, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यक वर्ग की बालिकाओं के प्रवेश के लिए निर्धारित है। 25 प्रतिशत सीट सामान्य वर्ग की गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार की बालिकाओं के लिए हैं।
विज्ञापन

कस्तूरबा विद्यालयों में एक वार्डेन, 4 फुल टाइम, 3 पार्ट टाइम शिक्षिकाओं के पद है। इस तरह से सभी चौदह ब्लाक में इनके 126 पद हैं। इसके सापेक्ष करीब 40 पद खाली हैं। प्रभारी बीएसए उदयचंद राय ने बताया कि शिक्षकों के खाली पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे गए थे। इनकी फीडिंग कर जांच की जा रही है। जल्द ही शिक्षिकाओं की कमी को दूर कर ली जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed