{"_id":"5e7e2ef78ebc3e769666feee","slug":"40-houses-are-in-darkness-due-to-transformer-burning-ghazipur-news-vns5179034138","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर जलने से अंधेरे में हैं 40 घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर जलने से अंधेरे में हैं 40 घर
विज्ञापन
जमानिया। क्षेत्र के हेतिमपुर कटहरा गांव के बाहर तिराहा पर लगे 25 केवीए के ट्रांसफार्मर में बुधवार की रात आग लग गई। इससे वह जल गया। जलने के बाद तो ट्रांसफार्मर की आग अपने आप शांत हो गई, लेकिन 40 घरों में अंधेरा छा गया। तीसरे दिन भी ट्रांसफार्मर बदलकर आपूर्ति सुचारू न कराए जाने से उपभोक्ता परेशान रहे।
मालूम हो कि हेतिमपुर कटहरा गांव के बाहर तिराहा पर लगे 25 केवीए के ट्रांसफार्मर से लगभग 40 घरों में बिजली आपूर्ति होती थी। बुधवार की रात करीब 12 बजे अचानक ट्रांसफार्मर में आग लग गई। लोगों ने इसकी सूचना विभाग को दी। रात होने पर किसी के न पहुंचने से आग तो अपने आप बुझ गई, लेकिन इससे संबंधित घरों में अंधेरा छा गया। रामावतार बिंद, गुड्डू बिंद, अजय, सीताराम, चंद्रलोक शर्मा, गुलाब आदि ने कहा कि बिजली आपूर्ति ठप होने से तरह-तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कोरोना वायरस को लेकर लाकडाउन चल रहा है। ऐसे में घरों में रहना पड़ रहा है। बिजली के अभाव में टीवी न चलने से समय काटना मुश्किल हो रहा है। मोबाइल भी चार्ज नहीं हो पा रहा है। दिन तो किसी तरह से बीत जा रहा है, लेकिन शाम ढलते ही अंधेरे की वजह से उलझन हो रही है। बताया कि ट्रांसफार्मर जलने की सूचना विभाग को दी गई। बावजूद इसके तीसरे दिन भी उसे बदलकर आपूर्ति सुचारू नहीं कराई गई। इससे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में जेई इंद्रजीत पटेल ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने की बात मेरे संज्ञान में है। प्रयास किया जा रहा है कि जल्द उसे बदलवाकर आपूर्ति सुचारू करा दी जाए।