फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   3774 seats pitched today

3774 सीटों के लिए घमासान आज

Fri, 04 Dec 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर Updated Fri, 04 Dec 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
3774 seats pitched today
ग्राम पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में प्रधान और सदस्य पद के लिए 5 दिसंबर को मतदान कराया जाएगा। प्रधान पद की 277 और सदस्य पद के 3497 सीट के लिए होने वाले चुनाव के लिए शुक्रवार को पोलिंग पार्टियां निर्धारित स्थलों से मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुई। पुलिस प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव जिले में चार चरणों में कराया जा रहा है। दो चरणों का मतदान समाप्त हो चुका है। तीसरे चरण का मतदान 5 दिसंबर को कराया जाएगा। चार विकासखंडों  बिरनो, करंडा, मरदह एवं देवकली ब्लाक के 44 न्याय
विज्ञापन


पंचायतों में प्रधान पद की 277 और सदस्य पद की 3497 सीटों के लिए मतदान कराया जाएगा। इन दोनों पदों पर करीब पांच हजार उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनके भाग्य का फैसला कुल 543203 मतदाता करेंगे। तीसरे चरण
विज्ञापन
विज्ञापन


में प्रधान पद के सबसे अधिक उम्मीदवार देवकली ब्लाक और सबसे करंडा ब्लाक में हैं। मरदह ब्लाक में प्रधान पद की 63 सीट के लिए 423, करंडा की 52 सीट के लिए 348, बिरनो की 56 सीट के लिए 409 और देवकली ब्लाक

की सर्वाधिक 106 सीट के लिए 604 प्रत्याशियों के बीच घमासान होगा। मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हैं।

चार विकासखंडों मरदह, करंडा, बिरनो और देवकली में 5 दिसंबर को होने वाले मतदान के लिए कुल 317 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें मरदह ब्लाक में 71, करंडा में 61, बिरनो में 70 और देवकली में 115 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

वहीं चार ब्लाकों में सामान्य मतदान केंद्र की श्रेणी में 71, संवेदनशील मतदान केंद्र 125, अति संवेदनशील 86, अति संवेदनशील प्लस 35 है।  वहीं चार विकासखंडों में मतदान स्थलों की संख्या 802, सामान्य मतदान स्थल 169,

संवेदनशील मतदान स्थल 268, अति संवेदनशील स्थलों की संख्या 257 और अति संवेदनशील प्लस मतदान स्थलों की संख्या 108 है।

ब्लाक के पांडेयपुर राधे गांव की प्रधान प्रत्याशी बंशी देवी (80 वर्ष) पत्नी चंद्रमोहन पांडेय का बीमारी के चलते निधन हो गया। इसके चलते गांव के प्रधान पद का चुनाव निरस्त कर दिया गया है। आरओ अशोक प्रजापति ने बताया कि


प्रधान पद की प्रत्याशी बंशी देवी का निधन होने के कारण इस पद पर होने वाले चुनाव को निरस्त कर दिया गया है। सिर्फ ग्राम पंचायत सदस्य के सीटों के लिए ही चुनाव कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed