फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   37 illegal meat and fish seller issued notice

37 अवैध मांस-मछली विक्रेता को नोटिस जारी

Sun, 26 Mar 2017 11:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sun, 26 Mar 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की ओर से अवैध ढंग से संचालित बूचड़खानों के खिलाफ सख्त रवैया अख्तियार करने पर अधिकारी हरकत में आ गए हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शनिवार की शाम शहर सहित जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में जर्बदस्त अभियान चलाया। इस दौरान बिना लाइसेंस के अवैध ढंग से मांस-मछली बेचने वाले 37 दूकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें नोटिस दी गई। अधिकारियों ने चेतावनी दिया कि भविष्य में चेकिंग में अवैध ढंग से कारोबार करते पाए जाने पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार मिश्र ने सदर तहसील के मरदह विकासखंड क्षेत्र में बकरे एवं मुर्गे का मांस तथा मछली बेचने वाली कुल 20 दूकानों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि इस दौरान दूकानदारों के पास किसी तरह का कोई लाइसेंस नहीं था। सभी अवैध ढंग से कारोबार करते पाए गए। ऐसे दूकानदारों को नोटिस देते हुए भविष्य में जांच में कारोबार करते पाए जाने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी।खाद्य सुरक्षा अधिकारी जनार्दन सिंह ने नगर पालिका क्षेत्र में बकरे तथा मुर्गे का मांस बेचने वाली 9 दूकानों की जांच की।
विज्ञापन


उन्हें नोटिस देते हुए सख्त चेतावनी दी। जखनिया के खाद्य सुरक्षा अधिकारी विवेक कुमार ने सादात ब्लाक क्षेत्र में जांच की तो 5 विक्रेता बिना लाइसेंस के पाए गए। उधर जमानिया विकासखंड क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार ने लाइसेंस के अभाव में अवैध ढंग से कारोबार करते हुए 3 मुर्गा मांस विक्रेताओं को नोटिस दी।  खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने संबंधित विक्रेताओं को सख्त हिदायत दिया कि लाइसेंस न होने पर कारोबार करते हुए पकड़े जाने पर दूकान सीज करने की कार्रवाई की जाएगी। जांच अभियान चलने से बिना लाइसेंस के अवैध ढंग से मांस-मछली बेचने वाले दूकानदारों में हड़कंप मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed