फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   35 thousand devotees performed Jalabhishek in Mahahar Dham

Ghazipur News: महाहर धाम में 35 हजार श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

Mon, 14 Jul 2025 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
35 thousand devotees performed Jalabhishek in Mahahar Dham
गाजीपुर। सावन के पहले सोमवार को शहर सहित जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में देवाधिदेव महादेव के दर्शन-पूजन की धूम रही। महाहर धाम में करीब 35 हजार श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। भोर से ही शुरू हुआ पूजा-पाठ का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे से मंदिर परिसर गूंजते रहे। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन

शहर के मिश्रबाजार स्थित प्राचीन शिव मंदिर, लाल दरवाजा, बड़ा महादेवा, चीतनाथ स्थित कोटेश्वरनाथ, नवापुरा, रुई मंडी स्थित बुढ़वा महादेव, तुलसी का पुल स्थित महादेव, रायगंज स्थित अमरनाथ मंदिर के साथ ही शहर से सटे अन्य शिवालयों में सुबह से ही भक्त पहुंचने लगे थे। मंदिरों के आसपास स्थित दुकानों से पूजन सामग्री दूध, पुष्प, बेलपत्र, चंदन, रोरी, भांग, धतूरा आदि खरीदकर उन्होंने भोलेनाथ को अर्पित कर उनका जलाभिषेक किया। दर्शन-पूजन का सिलसिला दिनभर चला।
विज्ञापन

मरदह : हजारों की संख्या में शिवभक्त रविवार की शाम ही महाहर धाम पहुंच गए। यह क्रम देर रात तक चलता रहा। शिवभक्तों में ज्यादा संख्या में युवाओं के साथ महिलाएं, युवतियां एवं बच्चे भी शामिल थे। मंदिर पर आधी रात से ही शिवभक्तों की कतारें लग गईं। कपाट खुलने के बाद दर्शन करने वालों की कतार बढ़ती गई। मंदिर समिति के अनुसार सोमवार की शाम तक लगभग 35 हजार शिवभक्तों ने महाहर धाम में भोलेनाथ का दर्शन-पूजन, जलाभिषेक एवं दुग्धाभिषेक किया। सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर सहित परिसर में सीसी कैमरे, पीएसी, कई थानों की पुलिस मुस्तैद थी। इस मौके पर जिलाधिकारी अविनाश कुमार, पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा, एडीएम दिनेश कुमार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल सोनकर, उप जिलाधिकारी कासिमाबाद संजय यादव, क्षेत्राधिकारी अनिल चंद्र तिवारी, थानाध्यक्ष तारावती यादव, मंदिर समिति के अध्यक्ष डाॅ. रामप्रवेश सिंह, विरेंद्र सिंह, प्रवीण पटवा, डाॅ. रविरंजन, प्रभाकर पांडेय आदि मौजूद थे। दुबिहा : बुढ़वा महादेव, नागेश्वरनाथ महादेव, झारखंडे महादेव और बाबा घटेश्वरनाथ के साथ ही पातेपुर, बाराचवर, ताजपुर, माटा, बथोर, खारा, करीमुद्दीनपुर बाजार सहित अन्य मंदिरों में सुबह से ही पूजन-अर्चन शुरू हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिधागरघाट : क्षेत्र के पाली, अवराकोल, सिधागर, सुरवत, मुहम्मदपुर कुसुम, महडौर आदि स्थानों के शिवालयों पर भोलेनाथ के दर्शन-पूजन की धूम रही।
देवकली : बाबा चौमुखनाथ धाम, चकेरी धाम, देवकली, पियरी, पहाड़पुर, रामपुर मांझा, बासूचक, जेवल, देवचंदपुर, बासूपुर, आदि जगहों के शिव मंदिरों में पूजन-अर्चन करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
मुहम्मदाबाद : बैजलपुर स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए रात में दो बजे से ही लंबी कतार लग गई थी। महिला एवं पुरुषों के लिए बांस-बल्ली और रस्सी के सहारे बैरिकेडिंग कर अलग-अलग कतार की व्यवस्था की गई थी। नगर के तिवारी टोला स्थित नर्वदेश्वर महादेव, शेरमठ स्थित झारखंडे महादेव एवं जकरौली स्थित मारकंडेय महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। इसके अलावा जमानिया, कासिमाबाद, भीमापार, सादात, खानपुर, सैदपुर, औड़िहार, करंडा आदि क्षेत्रों के शिवमंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ का दिन भर दर्शन-पूजन किया।

शहर के बड़ा महादेवा मंदिर के बाहर लगे मेले में श्रद्धालुओं ने विभिन्न सामान की खरीदारी की। महाहर धाम जाने वाले भक्तों की सेवा के लिए जगह-जगह स्टाॅल लगाए गए थे। इन पर जलपान के साथ ही उपचार की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। मुहम्मदाबाद क्षेत्र के सोमेश्वर महादेव मंदिर पर बच्चों के लिए मेला लगा, जिसमें बच्चों ने जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed