{"_id":"65c294a33252f7458e01af0b","slug":"34-additional-rooms-will-be-built-in-27-council-schools-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-110322-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: जिले के 27 परिषदीय विद्यालयों में बनेंगे 34 अतिरिक्त कक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: जिले के 27 परिषदीय विद्यालयों में बनेंगे 34 अतिरिक्त कक्ष
विज्ञापन
गाजीपुर। बेसिक शिक्षा के परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की संख्या बढ़ने पर अब कक्ष की समस्या नहीं होगी। इसके लिए जिले के विभिन्न विकासखंडों के 27 परिषदीय विद्यालयों में 34 अतिरिक्त कक्षा कक्षों का निर्माण कराया जाएगा। करीब 5.95 लाख की लागत से प्रत्येक कक्षा कक्ष का निर्माण होगा। इसके लिए 50 प्रतिशत धनराशि जिले को उपलब्ध करा दी गई है।
प्राथमिक शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के साथ ही परिषदीय विद्यालयों में संसाधनों में इजाफा किया जा रहा है। जिले में 2268 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कम्पोजिट विद्यालय संचालित हैं। इनमें कई ऐसे स्कूल हैं, जहां छात्र संख्या के आधार पर पर्याप्त भवन नहीं है। ऐसे में एक ही कक्ष में दो से तीन कक्षाओं के बच्चों को बैठाकर पढ़ाई करानी पड़ रही है।
प्राथमिक शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने और विद्यालयों की सूरत बदलने की कवायद के तहत 27 स्कूलों में 34 अतिरिक्त कक्ष के निर्माण को मंजूरी दे दी गई है। इसका निर्माण जल्द ही शुरु किया जाएगा। एक कक्ष का निर्माण 5.95 लाख रुपये से होगा। इस तरह कुल दो करोड़ दो लाख 30 हजार रुपये खर्च होंगे। पहली किस्त के रूप में एक करोड़ एक लाख 15 हजार रुपये की धनराशि जिले को प्राप्त हो गई है। विद्यालयों में इन कक्षों का निर्माण विद्यालय प्रबन्ध समिति (एसएमसी) के जरिए होगा।
विज्ञापन
विभिन्न ब्लाकों के 27 विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षा कक्षों के निर्माण की धनराशि विद्यालय प्रबंध समिति को भेज दी गई है। निर्माण प्रभारियों की जखनिया बीआरसी पर हुई कार्यशाला में कार्य जल्द प्रारंभ कराने का निर्देश दिया गया है।- हेमंत राव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी