फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   32 children from grades three to eight have vision impairment.

Ghazipur News: कक्षा तीन से आठ तक के 32 बच्चों में दृष्टि दोष

Mon, 03 Nov 2025 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
32 children from grades three to eight have vision impairment.
कंपोजिट विद्यालय जगदीशपुर में छात्रा के आंखों की जांच करते नेत्र चिकित्सक अनिल कुमार। संवाद
भीमापार। शिक्षा क्षेत्र सादात के कंपोजिट विद्यालय जगदीशपुर में अध्ययनरत स्कूल के कक्षा तीन से आठ तक के 148 बच्चों की आंखों की जांच सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादात के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. पंकज सिंह के निर्देशन में नेत्र परीक्षण अधिकारी डा. अनिल कुमार ने की। जांच में 32 बच्चों में दृष्टि दोष और 19 में अन्य दोष पाए गए। इन बच्चों को विभाग की तरफ से निशुल्क चश्मा का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

नेत्र रोग विशेषज्ञ ने बताया कि बच्चों में नेत्र रोग की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। सरकार की ओर से स्कूलों में भी शिविर लगाकर नेत्र परीक्षण की व्यवस्था की जा रही है। इस कार्य के लिए चिकित्सा विभाग की ओर से शिक्षकों को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। बताया कि पहले नेत्र रोग की समस्या अक्सर उम्र बढ़ने के साथ ही होती थी लेकिन आज के दौर में ऐसा नहीं है। कम उम्र के लोग भी इसकी चपेट में आने लगे हैं। टीवी और मोबाइल के बढ़ते प्रचलन ने इस समस्या को और भी बढ़ा दिया है। औसतन सौ बच्चों में कम से कम 20 से 25 बच्चे नेत्र रोग से पीड़ित पाए जा रहे हैं। अनिल कुमार ने छात्र-छात्राओं की दृष्टि संबंधी जांच के साथ-साथ उन्हें आखों की देखभाल, मोबाइल फोन को एक से सवा फीट की दूरी से देखने और हर दस से पंद्रह सेकेंड के अंतर पर पलकों को झपकाना और स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार सिंह, सोनू खरवार, सतिराम राम, पूजा मिश्रा, अनिता यादव, ऋचा मद्धेशिया, गीता देवी मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed