{"_id":"5cc34ded867a55476354bff4","slug":"31556303341-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में युवक की मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन
मरदह(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के बरही-कासिमाबाद मार्ग पर हरहरी गांव के सामने शुक्रवार की दोपहर तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे विद्युत खंभा से टकरा गई। इससे रिश्तेदारी में भाई की शादी का कार्ड बांटने जा रहे युवक की मौत हो गई। जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाने ले आई है। सूचना मिलते ही परिवार के लोग थाने पहुंच गए।
नंदगंज थाना क्षेत्र के अतरसुआ गांव निवासी आनंदा सरोज के बेटे की शादी 12 मई को तय है। उनका बड़ा बेटा राधेश्याम सरोज (32) अपने चचेरे भाई नागेंद्र कुमार उर्फ पिंटू (25) के साथ छोटे भाई के शादी का कार्ड बांटने के लिए पल्सर बाइक से मरदह थाना क्षेत्र के साधोपुर हरहरी गांव में अपने बुआ के घर जा रहा था। इसी दौरान दिन में करीब एक बजे बुआ के घर से करीब एक किलोमीटर पहले बरही-कासिमाबाद पर हरहरी गांव के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे सीमेंट के विद्युत खम्भा से टकराई गई। टक्कर इतनी तेज थी कि खम्भा टूट गया। इस दुर्घटना में राधेश्याम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई नागेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर दुर्घटना की जानकारी परिवार वालों को दी। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोग थाना पहुंचे। शव पर नजर पड़ते ही चीख-पुकार करने लगे। पुलिस ने लिखा-पढ़ी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक राधेश्याम सरोज सऊदी में प्राइवेट काम करता था। भाई की शादी के लिए दस दिन पहले ही घर आया था। उसकी मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गई। पत्नी दहाड़े मारकर चीख पुकार कर रही है। रोते-रोते कभी पूरी तरह से शांत हो जा रही थी तो कभी अपने दो बेटो और दो बेटियों का चेहरा देख छाती पीटकर चीखने-चिल्लाने लग रही थी। सांत्वना देने वालों की आंखे भी छलछला जा रही थी।