फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   बजट: व्यापारियों को नहीं मिला कुछ खास

बजट: व्यापारियों को नहीं मिला कुछ खास

Fri, 01 Feb 2019 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
बजट: व्यापारियों को नहीं मिला कुछ खास
गाजीपुर। केंद्र सरकार की ओर से शुक्रवार को पेश किए गए बजट पर व्यापारियों ने मिली जुली प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि बजट में व्यापारियों के लिए कुछ खास नहीं है। आयकर में छूट को बढ़ाने से अब कमाई को बचाया जा सकता है। उपभोक्ताओं और व्यापारियों के लाभ के लिए माल और सेवा कर में सुधार किया गया है। व्यवसायियों का मानना है कि चुनावी वर्ष में जिस तरह के बजट की उम्मीद की गई थी यह बजट वैसा नहीं साबित हुआ है।
विज्ञापन

जंगीपुर के व्यवसायी रामप्रकाश गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों की अधिकतर कमाई कर देने में चली जाती है। अब आयकर सीमा बढ़ा दिए जाने से बचत होने की संभावना बढ़ गई है। राजेश सिंह ने कहा कि कहा कि इस बजट में व्यापारियों को बहुत राहत देने वाली कोई खास बात नहीं दिख रही है। रोजमर्रा के इस्तेमाल किए जाने वाली वस्तुएं जीएसटी की एक से पांच प्रतिशत कर स्लैब में है। टैक्स रिफंड का समय सीमित कर दिए जाने से थोड़ी परेशानी कम हो सकती है। रमेश जायसवाल ने कहा कि व्यापार में आयात निर्यात का काफी महत्व होता है। सीमा शुल्क और सीमा पार व्यापार में सुधार करते हुए 36 महत्वपूर्ण वस्तुओं पर शुल्क समाप्त कर दिया गया है। यह राहत की बात है। अनीस अहमद ने कहा कि बजट में जीएसटी की प्रक्रिया को सरल करने की बात की गई है। जीएसटी भुगतान करने वाले 90 प्रतिशत व्यापारियों को तिमाही विवरणी ही भरनी होगी। हालांकि यह ठीक है लेकिन अभी इसे और आसान किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed