फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   मतदाता पुनरीक्षण अभियान की धीमी गति पर जताई नाराजगी

मतदाता पुनरीक्षण अभियान की धीमी गति पर जताई नाराजगी

Fri, 11 Jan 2019 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
मतदाता पुनरीक्षण अभियान की धीमी गति पर जताई नाराजगी
गाजीपुर। निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संदर्भ में अपर आयुक्त वाराणसी एके उपाध्याय की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में राजनीतिक दलों तथा पदाधिकारियों की बैठक हुई। मतदाता बढ़ाने की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए अपर आयुक्त ने अधिकारियों को आड़े हाथों लिया। कहा कि 31 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाना है। इसके लिए राजनैतिक दलों से आवश्यक जानकारी प्राप्त कर लें। कोशिश रहे कि एक भी मतदाता छूटने न पाएं। जिससे मतदाता सूची को अंतिम रूप दिया जा सके।
विज्ञापन

अपर आयुक्त ने 18 से 20 वर्ष के नए मतदाताओं को सूची में जोड़ने की तहसीलवार जानकारी ली। कहा कि मतदाता बढ़ाने में जितनी प्रगति होनी चाहिए थी, अपेक्षाकृत उतना नहीं है। जिले में 100 वर्ष पूर्ण कर चुके अथवा उससे ऊपर के मतदाताओं की जानकारी लेते हुए सभी उपजिलाधिकारी को निर्देश दिया कि मतदाता दिवस के अवसर पर उनको सम्मानित किया जाए। मतदाता सूची का सत्यापन प्राथमिकता के आधार पर कराए जाने पर जोर दिया। इसी क्रम में मतदान केंद्रों के निर्धारण में रैंप, पीने के पानी, वाशरूम, बिजली आदि की उपलब्धता प्रत्येक दशा में सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। अगर किसी बूथ पर शौचालय आदि की आवश्यकता हो तो वहां स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत निर्माण कराया जाय। बैठक में अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह, सभी तहसीलों के उपजिलाधिकारी, तहसीलदार तथा राजनैतिक दलों के पदाधिकारी भाजपा के सुनील सिंह, कांग्रेस पार्टी के रविकान्त राय, डा. मारकण्डेय सिंह, भाकपा के अमेरिका सिंह यादव, बसपा के आरके गौतम, एवं सपा के निजामुद्दीन खां आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed