फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   योगाभ्यास में बताया निरोग रहने के उपाय

योगाभ्यास में बताया निरोग रहने के उपाय

Thu, 10 Jan 2019 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
योगाभ्यास में बताया निरोग रहने के उपाय

विज्ञापन
मरदह। आयुष आपके द्वार योजना के तहत गुरुवार को एमआरडी पब्लिक स्कूल सेंवठा सिंगेरा में योग वेलनेस सेंटर महाहर एवं राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय की ओर से संयुक्त रूप से शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर करीब एक हजार विद्यार्थी एवं स्टाफ को योग प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें विभिन्न रोगों के बचाव के भी बारे में बताया गया। योगाभ्यास के बाद मरीजों को निशुल्क दवाएं भी दी गईं।

प्रदेश आयुष सचिव की प्रेरणा एवं जिला होम्योपैथिक अधिकारी डा. केदारनाथ राम के दिशा निर्देशन आयुष आपके द्वार, करें योग- रहें निरोग के इस कार्यक्रम में बच्चों को प्राणायाम, आसन ध्यान, सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, पवन मुक्तासन, भ्रामरी, अनुलोम-विलोम, सुखासन, पद्मासन, ब्रजासन, कपालभाती समेत कई आसनों का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षक धीरज राय ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए योग बहुत जरूरी है। हर व्यक्ति को रोजाना कम से कम आधा घंटा योग अभ्यास करना चाहिए। इस मौके पर डा.कमलेश कुमार, सैय्यद सलमान हैदर, फार्मासिस्ट रघुनाथ यादव, अनिल कुमार, प्रधानाचार्य अजीत यादव मौजूद रहे। शिविर की अध्यक्षता डाक्टर कमलेश कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed