फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   जल-जमाव की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

जल-जमाव की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Mon, 07 Jan 2019 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
जल-जमाव की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
दुल्लहपुर(गाजीपुर)। क्षेत्र के करुई गांव के लोगों ने मार्ग पर जलजमाव की समस्या को लेकर रविवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चेतावनी दी कि यदि जल्द से जल्द पानी निकासी की व्यवस्था नहीं की गई, तो वह सड़क जाम करने के साथ ही अन्य तरह का आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि गांव के कुछ इलाकों में नाली की व्यवस्था न होने से गांव का पानी खेतों में जाता था, लेकिन डेढ़ माह पहले कुछ दबंगों ने झाड़-झंखाड़ डालकर पानी निकासी को अवरुद्ध कर दिया। इससे गंदा पानी आरसीसी सड़क पर लगा हुआ है। इससे आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आएदिन स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चे पानी में गिर रहे हैं। पानी से बदबू आने से संक्रामक बीमारियों का भय सता रहा है। बार-बार ग्राम प्रधान को समस्या से अवगत कराने के बाद भी समाधान नहीं कराया जा रहा है, जिससे लोगों को तरह-तरह की दिक्कतों का सामना करने को विवश होना पड़ रहा है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द से जल्द पानी निवासी की व्यवस्था नहीं की गई तो वह सड़क जाम करने के साथ ही अन्य तरह आंदोलन करने को विवश होंगे। प्रदर्शन करने वालों में शिवम यादव, अजीत यादव, चंचल यादव, मंजू देवी, तारा देवी, रीता देवी, सरिता यादव, रीमा देवी, हैप्पी यादव, आलोक यादव, विश्वास यादव, युवराज, गुड्डू, सुनील आदि ग्रामीण शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed