फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   मांगों को लेकर क्रमिक अनशन किया

मांगों को लेकर क्रमिक अनशन किया

Mon, 24 Dec 2018 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर क्रमिक अनशन किया
गाजीपुर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की जिला इकाई द्वारा मांगों को लेकर सोमवार से सरजू पांडेय पार्क में अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन प्रारंभ किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामजी राजभर ने कहा कि जब तक भारतीय समाज पार्टी की मांगें प्रदेश सरकार नहीं मानती है, तब तक प्रदेश व्यापी अनशन हर जिले में जारी रहेगा।
विज्ञापन

कहा कि केवल भारतीय समाज पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है, जिसके मुखिया ओमप्रकाश राजभर जी गरीबों का हक- अधिकार दिलाने के लिए सरकार में रह कर अनवरत आवाज उठाते रहे हैं। जब तक गरीबों का हक-अधिकारी नहीं मिल जाता, तब तक भारतीय समाज पार्टी के नेता चुप नहीं बैठेंगे। कहा कि जिला प्रशासन हमको अनुमति देने में कोताही कर रही है, लेकिन अनुमति न मिलने पर भी हमारा अनशन जारी रहेगा। जखनिया विधायक त्रिवेणी राम ने कहा कि प्रदेश सरकार में अधिकारी-कर्मचारी गरीबों की बात नहीं सुन रहे हैं। केवल भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। बिना पैसे के कोई भी काम नहीं हो रहा है। ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब चुनाव आता है तो गरीबों को याद किया जाता है। चुनाव के बाद सभी वादों को भुला दिया जाता है। जिले में रोजगार मेला के नाम पर नौजवानों को बुला कर भ्रमित किया जा रहा है। केंद्र सरकार को पांच वर्ष पूरा हो रहा है, आज तक किसी को रोजगार नहीं दिया गया। जब चुनाव नजदीक आया तो रोजगार और मंदिर दिखाई दे रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने किसानों, बेरोजगारों और गरीबों को छलने का काम किया है। इस मौके पर फूलमती देवी, सालिक यादव, अब्दुल्ला राईनी, बृजेश सिंह, हृदयनारायण, अमरनाथ पासवान, हीरालाल यादव, अशोक दुबे, जयनाथ, सुदामा दादा, प्रभाकर जायसवाल आदि ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मेजर रामजी राजभर तथा संचालन मुन्ना राजभर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed