{"_id":"5bf2ff1cbdec2269c2366829","slug":"31542651676-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासदों ने रुकवाया इंटरलॉकिंग का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभासदों ने रुकवाया इंटरलॉकिंग का कार्य
Updated Mon, 19 Nov 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
बहादुरगंज(गाजीपुर)। नगर में हो रहे विकास कार्यों में मानक की अनदेखी को लेकर सभासदों ने सोमवार को इंटरलॉकिंग कार्य को रुकवा दिया। उनका आरोप था कि लगभग 66 लाख की लागत से नाला एवं इंटरलॉकिंग का कार्य नगर पंचायत प्रशासन एवं ठेकेदार की मिलीभगत से मानक के विपरीत कराया जा रहा है।
नगर में इंटरलॉकिंग का कार्य चल रहा था। इसकी जानकारी होते ही सभासद संजय साहनी, जहीरुननिशा, कन्हैया प्रसाद वहां पहुंचे और हो-हल्ला करते हुए कार्य को रुकवा दिया। इसके लेकर सभासदों एवं ठेकेदार में कहासुनी होने लगी। सभासदों ने नगर पंचायत प्रशासन पर आरोप लगाया कि केएम पब्लिक स्कूल से लेकर बस स्टैंड तक नाला निर्माण की शिकायत जिलाधिकारी के बाला जी से किया गया तो उन्होंने संज्ञान में लेते हुए उपजिलाधिकारी कासिमाबाद को जांच सौंपी। जांच के पश्चात भी कोई कार्रवाई नहीं हुई और इंटरलॉकिंग में भी मानक के विपरीत कार्य किया जा रहा है। सभासदों ने बताया कि छह इंच गिट्टी रोलर से दबाकर इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाना है, जबकि मौके पर ऐसा नहीं हो रहा है। ठेकेदार से स्टीमेट मांगने पर हम लोगों को धमकाया जा रहा है। आरोप लगाया कि ठेकेदार दबंगई से कार्य करा रहे हैं। इस संबंध में कार्य प्रभारी जेई विवेक कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी हुई है। मंगलवार को कार्य की जांच की जाएगी। ठेकेदार के कार्य प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह ने कहा कि कार्य मानक के अनुरूप हो रहा है। सभासदगण दबाव डालकर कुछ विशेष प्रकार से कार्य करवाना चाह रहे हैं।