{"_id":"5bf1a8f8bdec2269a12fd3d2","slug":"31542564088-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदित्य को पोषण पुनर्वास केन्द्र भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदित्य को पोषण पुनर्वास केन्द्र भेजा
Updated Sun, 18 Nov 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहवल (गाजीपुर)। रेवतीपुर ब्लाक अंतर्गत सरहुला के आंगनबाडी केंद्र से मिले चार कुपोषित बच्चों में आदित्य पुत्र सीमा को गाजीपुर स्थित एनआरसी (पोषण पुनर्वास केंद्र) में भर्ती कराया गया। वहां उसका उपचार शुरू हो गया। शनिवार को बाल विकास परियोजना अधिकारी माधुरी सिंह ने यह कार्रवाई की।
आंगनबाड़ी केंद्रों से चार कुपोषित बच्चों आदित्य पुत्र सीमा, रागिनी (20 माह) पुत्र सरोज, आयुष (20 माह) पुत्र पिंकी, आंचल (18 माह) पुत्री बारमती आदि को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं उनके परिजन रेवतीपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां सबकी काउंसिलिंग की गई, जिसमें खान-पान तथा नियमित रखरखाव के बारे में विस्तार से बताया गया। इसी क्रम में दयनीय हालत को देखते हुए आदित्य को बेहतर स्वास्थ्य सेवा के लिए गाजीपुर भेज दिया गया। अन्य तीनों को उनके घर वापस भेज कर उन्हें निगरानी में रखा गया। सीडीपीओ ने बताया कि अति कुपोषित आदित्य को नियमित डाइट दी जा रही है। इस दौरान मुख्य सेविका कुमुद, आंगनबाड़ी देवंती आदि मौजूद रहीं।