फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   विजय आईटीआई में तोड़फोड़, परीक्षार्थियों ने किया हंगामा

विजय आईटीआई में तोड़फोड़, परीक्षार्थियों ने किया हंगामा

Fri, 16 Nov 2018 10:55 PM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
विजय आईटीआई में तोड़फोड़, परीक्षार्थियों ने किया हंगामा
गाजीपुर। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के बीकापुर स्थित विजय आईटीआई बैजनाथपुर में उस वक्त हंगामा और तोड़फोड़ शुरू हो गया, जब एक कंपनी में नौकरी के लिए परीक्षा देने आए परीक्षा केंद्र पर ताला लटका मिला। परीक्षार्थी केंद्र के खुलने का घंटों इंतजार करते रहे। इसके बाद भी जब ताला नहीं खुला, तो वह तोड़फोड़ पर उतारू हो गए। भारी हंगामा और नारेबाजी के बाद परीक्षार्थी विजय आईटीआई की चाहरदीवारी को गिरा दिया और विद्यालय परिसर में करीब आधे घंटे तक तोड़फोड़ करते रहे।
विज्ञापन

परीक्षार्थी इतने गुस्से में थे कि मुख्य गेट को भी क्षतिग्रस्त कर डाला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंच गई और किसी तरह परीक्षार्थियों को समझा-बुझा कर मामले को शांत कराया। पुलिस अधिकारियों ने शिक्षण संस्थान के प्रबंधक से वार्ता की, तब पता चला कि कंपनी द्वारा कोई सेलेक्शन एग्जाम यहां नहीं होना था। स्कूल प्रबंधक राजेश कुमार का कहना है कि मेरे पुत्र ने कंपनी के लोगों से वार्ता किया, तो कंपनी वालों का कहना है कि हमारे यहां से कोई परीक्षा नहीं होनी है। कंपनी द्वारा परीक्षा कराने की सूचना पूरी तरह से फर्जी है। फिलहाल ठगा महसूस कर रहे परीक्षार्थी बेहद आक्रोशित थे। इस संबंध में कोतवाली पुलिस का कहना है कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही शरारती तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उधर विजय आईटीआई कॉलेज पर हंगामा और तोड़फोड़ के दौरान आस-पास के लोगों में अफरा-तफरी मची रही। लोग डरे -सहमे हुए थे। फूलनपुर- बिकापुर मार्ग पर भी कुछ देर के लिए आवागमन प्रभावित हो गया। पुलिस के पहुंचने के बाद धीरे-धीरे माहौल शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed