{"_id":"5bdb4017bdec22698b7fd316","slug":"31541095447-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के रंगारंग कार्यक्रम ने मन मोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के रंगारंग कार्यक्रम ने मन मोहा
Updated Thu, 01 Nov 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर आयोजनों का सिलसिला देर रात तक बना रहा। इस मौके पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। उनके जीवन एवं कार्यों पर प्रकाश डाला गया।
दुबिहा संवाददाता के अनुसार लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर क्षेत्र के असावर स्थित नाथजी मठ पर देर शाम को एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर गांव के हाईस्कूल तथा इंटर के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत तथा समाजसेवी युवाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जेआरएस कोचिंग के निदेशक जेपी राय तथा रेल राज्यमंत्री के निजी सहायक सिद्धार्थ राय ने पटेल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। श्री राय ने कहा कि प्रांतीय सरकार ने किसानों पर तीस प्रतिशत तक लगान बढ़ा दिया तो सरदार पटेल ने किसानों के साथ बारडोली सत्याग्रह किया। इसकी सफलता के बाद महिलाओं ने उन्हें सरदार की उपाधि दी। इस मौके पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया। गांव के पप्पू यादव जो इस समय थाईलैंड में फुटबॉल के कोच हैं उन्हें स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर परमसुख राय, सनातन राय, संजय राय, विश्वानंद तिवारी, कृष्णानंद राय, दिनेश राय, बृजेश राय, अनिल राय, सुखराम तिवारी, हिमांशु राय, प्रदीप राय, अविनाश राय, गोविंद राय, सुनील, बिट्टू, राजेश, राजेंद्र राय, कमला राय, जगदीश यादव, दीपू आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता राजदेव तिवारी तथा संचालन अजय राय ने किया। आभार आयोजक मंडल के सदस्य शुभम राय ने व्यक्त किया। नंदगंज संवाददाता के अनुसार संकट मोचन मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने बताया कि आज युवकों को सरदार वल्लभ भाई पटेल के उत्तम विचार एवं जीवन शैली से सीख लेने की आवश्यकता है। इस मौके पर पीजी कालेज के अध्यक्ष संपूर्णानंद यादव, अंकित कुमार यादव, रुद्र प्रताप यादव, भानू जायसवाल, रविंद्र श्रीवास्तव, अरविंद देवा, कन्हैया वर्मा, अभिषेक गुप्ता, गणेश वर्मा, अनिल यादव, उजाला जायसवाल, विकास यादव, हर्ष, गौरव, बुची, मोनू, राजू, मनीष, किशन, राकेश, पंकज पांडेय, अमन जायसवाल आदि मौजूद रहे।