फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   जमीनी विवाद में चली लाठियां, पांच घायल

जमीनी विवाद में चली लाठियां, पांच घायल

Mon, 08 Oct 2018 11:32 PM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
जमीनी विवाद में चली लाठियां, पांच घायल
दुल्लहपुर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के धर्मागतपुर (रामनारा) गांव में सोमवार की दोपहर जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठियां चलीं। मारपीट में दोनो पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया। इस मामले में दोनों पक्षों की तरफ से थाना में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

धर्मागतपुर (रामनारा) चौहान बस्ती निवासी मुनीब चौहान तथा अंबिका चौहान के बीच जमीन पर कब्जे को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। दोपहर में मुनीब चौहान का पुत्र ओमकार अपनी मां दुर्गावती तथा पत्नी वंदना के साथ अपनी जमीन पर ईंट रख रहा था। इसी बीच अंबिका तथा उसका भाई चंद्रिका अपनी पत्नी के साथ वहां पहुंचे और ईंट रख रहे तीनों को जमीन को अपना बताते हुए तू-तू, मैं-मैं करने लगे। देखते ही देखते बात बढ़ गई और दोनों पक्षों के बीच लाठियां चलने लगीं। शोर-शराबा सुनकर पास-पड़ोस के लोग घरों से निकलकर बाहर आए और किसी तरह से बीच-बचाव कर झगड़ा छुड़ाया। इस मारपीट में एक पक्ष की दुर्गावती देवी, वंदना चौहान, ओमकार चौहान, मुनीब चौहान तथा दूसरे पक्ष के चंद्रिका घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची डायल-100 पुलिस ने सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाकर मेडिकल मुआयना कराया। गंभीर रूप से घायल दुर्गावती (50) को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। इस संबंध में थाना पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से नामजद तहरीर मिली है। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed