फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   भंडारा के आयोजन की तैयारी पर चर्चा

भंडारा के आयोजन की तैयारी पर चर्चा

Mon, 20 Aug 2018 12:04 AM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
भंडारा के आयोजन की तैयारी पर चर्चा
सेवराई। क्षेत्र के देवकली गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में रविवार को मंदिर समिति के पदाधिकारियों की बैठक कोषाध्यक्ष अशोक कुशवाहा की अगुवाई में हुई। इसमें 21 अगस्त को होने वाले भंडारा के आयोजन की तैयारी पर व्यापक चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि सावन के अंतिम सोमवार पर 20 को जलभरी दौड़ प्रतियोगिता कराई जाएगी तथा अगले दिन 21 अगस्त को महाभंडारा का आयोजन होगा। गहमर के नरवा घाट से गंगा स्नान के बाद जल भरकर पवित्र शिवलिंग पर जलाभिषेक किया जाएगा। जो प्रतिभागी सबसे पहले जलाभिषेक करेगा, वह विजेता होगा। दौड़ के समय रास्ते में आपातकाल के लिए एंबुलेंस की भी व्यवस्था की गई है। इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि रितेश सिंह विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे। बताया कि इसकी शुरुआत मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी सेवराई मोहम्मद कमर करेंगे। इसके पहले पंडितों की ओर से मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन कर गांव एवं क्षेत्र की खुशहाली के लिए ईश्वर से प्रार्थना की जाएगी। बैठक में अध्यक्ष अरुण गुप्ता, सचिव रजनीश सिंह, रामनिवास कुशवाहा, धीरेंद्र राय, जागेश्वर कुशवाहा, जयकरण कुशवाहा, रामलाल कुशवाहा, हरेंद्र राय आदि उपस्थित थे। इसी प्रकार उसिया स्थित महादेवा मंदिर में भी सावन माह के अंतिम सोमवार को जलभरी दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई है। इसकी जानकारी मंदिर समिति के मुख्य सलाहकार रविंद्र प्रसाद गुप्ता ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed