{"_id":"5b731dd242c79214711837d6","slug":"31534270930-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं के साथ धोखा कर रही भाजपा सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं के साथ धोखा कर रही भाजपा सरकार
Updated Tue, 14 Aug 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। भाकपा की ओर से चलाए जा रहे जन अभियान के तहत पार्टी के जखनिया ब्लाक कमेटी की ओर से दुल्लहपुर बाजार में मंगलवार को जनसभा आयोजित की गई। इसमें पार्टी के जिला सचिव अमेरिका सिंह यादव ने कहा कि दो करोड़ नवजवानों को हर वर्ष काम देने का वादा सरकार पूरा नहीं कर सकी है। युवाओं के सामने घोर निराशा व्याप्त हो रही है। कौशल विकास योजना चला कर देश का पैसा पानी की तरह बहा रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार फायदे वाली कंपनियों को निजी क्षेत्र में काम सौंप रही है। इतना ही नहीं सार्वजनिक क्षेत्रों को बीमार बताकर कारपोरेट घरानों को औने-पौने दाम में बेच रही है। ऐसी दशा में नौकरियों की संख्या घट रही है। वीआरएस दिया जा रहा है। कहा कि युवा भरत का नारा देने वाली सरकार युवकों तथा देश के साथ छलावा कर रही है। ऐसी सरकार को सत्ता में नहीं रहना चाहिए। इस अवसर पर जिला सह सचिव रामअवध, फूलमैन, सूबेदार यादव, रमापति, अवध नारायण, हरिलाल राम ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता रामजन्म प्रधान तथा संचालन रमेशचंद्र पाल ने किया। इस क्रम में भारद्वाज भवन में डॉ. रामबदन सिंह की अध्यक्षता में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी के निधन पर शोक सभा हुई। इस अवसर पर वक्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राजेंद्र राय, ईश्वरलाल, रविशेखर सिंह, फरीद आलम, रुद्रदत्त तिवारी, सुरजीत, विनोद यादव, विनोद राय आदि उपस्थित थे।