फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   हाईटेंशन तार में फाल्ट, दर्जनों गावों में अंधेरा

हाईटेंशन तार में फाल्ट, दर्जनों गावों में अंधेरा

Mon, 13 Aug 2018 11:16 PM IST
Updated Mon, 13 Aug 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
हाईटेंशन तार में फाल्ट, दर्जनों गावों में अंधेरा
दिलदारनगर(गाजीपुर)। दिलदारनगर-जमानिया के बीच 11 हजार वोल्ट के तार में फाल्ट होने के कारण रविवार की देर शाम से सोमवार की देर शाम तक करीब 24 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

जमानिया से दिलदारनगर को आपूर्ति देने वाले 11 हजार वोल्ट के केबिल वायर में फाल्ट आ गया। इससे आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई। बिजली के अभाव में इससे जुड़े सैकड़ों गांवों की बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली के अभाव में पेयजल की किल्लत होने लगी। पानी के लिए नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ा। 24 घंटे से बिजली आपूर्ति बंद रहने से लोग पूरी रात अंधेरे में रहने को विवश हुए। क्षेत्र के दिलदारनगर रक्सहां, कुसी, पचोखर, बहुआरा, भक्सी, अरंगी, खजुरी आदि गांव में बिजली आपूर्ति ठप रही। इस संबंध में जेई एके सिन्हा ने बताया कि दिलदारनगर से जमानिया के मध्य के हाई वोल्टेज वायर में फाल्ट आने के कारण बिजली आपूर्ति बंद है। मरम्मत कार्य चल रहा है , ठीक होते ही बिजली आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed