{"_id":"5b71c31642c7920a1578682a","slug":"31534182166-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में बनेगा नारी शरणालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में बनेगा नारी शरणालय
Updated Mon, 13 Aug 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। निराश्रित महिलाओं के सहायतार्थ कई योजनाएं चलाई जा रही है। अब उनके लिए सौ बेड के नारी शरणालय बनाए जाने की योजना है। इसके लिए जिला प्रोबेशन कार्यालय की ओर से कवायद शुरू कर दी गई है। शरणालय के निर्माण के लिए भूमि की तलाश की जा रही है। जंगीपुर थाना के पास जमीन चिन्हित की गई है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो नारी शरणालय का निर्माण कराया जाएगा। नए नारी शरणालय की क्षमता सौ बेड की होगी जिसमें 18 वर्ष से ऊपर की परित्यक्त महिलाएं या कोर्ट के आदेश पर आने वाली महिलाओं को रखा जाएगा। 90 मीटर लंबाई तथा 70 मीटर की चौड़ाई वाले क्षेत्रफल में इसका भवन बनाया जाएगा। इसमें बड़े बरामदे के साथ ही किशोर न्याय बोर्ड का कार्यालय, कार्यालय अधीक्षक का आवास होगा। शौचालय तथा रसोई गृह भी इस भवन में होगा। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा तथा गार्ड भी लगाए जाएंगे। भवन के निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था पैक्सफेड को दी गई है। अभी पिछले सप्ताह ही तहसीलदार ने जंगीपुर की जमीन की पैमाईश की है। अगर यह जमीन तय हो जाती है तो फिर शासन से बजट की मांग की जाएगी। उल्लेखनीय है कि शहर में असहाय और परित्यक्त महिलाओं के लिए कोई नारी शरणालय नहीं है। जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल कुमार सोनकर ने बताया कि जमीन की कमी दूर हो जाने के बाद डीएम के माध्यम से शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। इसके बाद बजट और कार्य निर्माण की अवेिध तय कर काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन