{"_id":"5b40ff5c4f1c1b82698b4c28","slug":"31530986332-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इज्जत घर के निर्माण में पाई गई कमियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इज्जत घर के निर्माण में पाई गई कमियां
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया (गाजीपुर)। क्षेत्र के दरौली गांव में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाए जा रहे इज्जत घर की जांच शनिवार को डीपीआरओं द्वारा नामित संयुक्त टीम ने किया। जांच में कई कमियां पाई गई। शनिवार की दोपहर करीब दो बजे जांच टीम दरौली गांव पहुंची और ग्राम प्रधान द्वारा बनवाए जा रहे इज्जत घर का जायजा लिया। टीम ने निरीक्षण में पाया कि इज्जत घर के निर्माण के लिए दो नंबर, तीन नंबर के ईंट रखा गया था, जिसकी फोटोग्राफी की गई। वहीं इज्जत घर के गड्ढे में लगाई गई जाली में भी कमियां पाई गई। इस पर जांच टीम ने निर्देशित किया कि एक नंबर का ईंट एवं मानक के अनुरूप जाली आदि के साथ इज्जत घर तैयार करें। ब्लाक कोआर्डिनेट लकी सिंह ने बताया कि इज्जत घर निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर पूर्व में खंड विकास अधिकारी ने जांच की और रिर्पोट तैयार कर जनपद पर भेजा था, जिसके बाद डीपीआरओ ने जांच के लिए टीम गठित की। उन्होने बताया कि निरीक्षण में निर्माण कार्य मानक के अनुरूप नहीं पाया गया। कार्यों में अनियमितता बरती जा रही है। इस कारण से कार्य रूकवा दिया गया है। टीम में सचिव क्रांति लाल भूषण रेयाज खां इरशाद अहमद रेे।
....
विज्ञापन
....