फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   महोत्सव में आम, कदम, नीम और शीशम के 50 पौधे लगाए

महोत्सव में आम, कदम, नीम और शीशम के 50 पौधे लगाए

Tue, 03 Jul 2018 11:28 PM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
महोत्सव में आम, कदम, नीम और शीशम के 50 पौधे लगाए
नंदगंज(गाजीपुर)। डॉ. सैयद महमूद इंटर कॉलेज भितरी के परिसर में मंगलवार को वन विभाग की ओर से वन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आम, कदम, नीम और शीशम के 50 पौधे लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश प्रभारी नागेंद्र राम ने पेड़-पौधों की महत्ता बताते हुए कहा कि आधुनिकीकरण एवं शहरीकरण की होड़ में वृक्षों की अंधाधुंध कटाई की जा रही है। इसके कई दुष्परिणाम सामने आने लगे हैं। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना जरूरी है। अन्य वक्ताओं ने वृक्षारोपण के महत्व को समझाते हुए उपस्थित लोगों को इसके लिए प्रेरित किया। कहा कि पेड़ लगाना पुनीत कार्य है। इसके साथ ही उन्होंने इसके संरक्षण पर भी बल दिया। वन क्षेत्राधिकारी सदानंद सिंह ने सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। महोत्सव में मेराजुद्दीन सिद्दीकी, जोखन यादव, बादाम सिंह, अशोक सिंह, परमेश यादव, राधाकिशन यादव, कृष्ण कुमार सिंह, महेंद्र राम एवं रामचंद्र आदि उपस्थित थे। अंत में प्रधानाचार्य सुरेंद्र यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed