फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   एक वर्ष बाद नए भवन में शुरू हुई इमरजेंसी सेवा

एक वर्ष बाद नए भवन में शुरू हुई इमरजेंसी सेवा

Sun, 11 Mar 2018 10:56 PM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
एक वर्ष बाद नए भवन में शुरू हुई इमरजेंसी सेवा
गाजीपुर। शहर के गोराबाजार में करोड़ों की लागत से एक वर्ष से बनकर तैयार 200 बेड के जिला अस्पताल के नए भवन में रविवार से इमरजेंसी सेवाएं शुरू हो गई। इसको शुरू करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के सामने काफी चुनौती थी। अब ओपीडी की सेवाएं नए भवन में सोमवार से पूर्ण रूप से संचालित होने लगेंगी।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2013-14 में शासन ने 37 करोड़ की लागत से शहर के गोराबाजार में सीएमओ कार्यालय परिसर में 200 बेड के नए जिला अस्पताल के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की। अस्पताल का निर्माण करने की अवधि वर्ष 2016 निर्धारित की गई लेकिन अस्पताल तय समय में नहीं बन सका। निर्धारित अवधि के एक वर्ष बाद वर्ष 2017 में जिला अस्पताल का नया भवन बनकर तैयार हो पाया। अस्पताल निर्माण के बाद से करीब एक वर्ष से इसके स्थानांतरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों के साथ ही जिला प्रशासन की ओर से माथा-पच्ची की जा रही थी। नए भवन में स्थानांतरण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कई बार समय का निर्धारण किया लेकिन नए अस्पताल का संचालन नहीं हो पाया। आखिरकार मार्च माह में इस अस्पताल का संचालन शुरू हो ही गया। पहले दिन शुरू हुई इमरजेंसी सेवा का लाभ लेने के लिए बहुत कम मरीज पहुंचे थे। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसएन प्रसाद ने बताया कि जिला अस्पताल के नए भवन में इमरजेंसी सेवाएं शुरू कर दी गई है। सोमवार से ओपीडी का पूर्ण रूप से संचालन शुरू हो जाएगा। सीएमओ डॉ. जीसी मौर्या ने बताया कि पुराने अस्पताल में नवाबगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को शिफ्ट कर दिया, जिससे आसपास के लोगों को चिकित्सकीय असुविधा न उठानी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed