{"_id":"5a8869a04f1c1bf17b8b7cd1","slug":"31518889376-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट किसानों के खिलाफ झूठ और बहकावे का पुलिंदा .","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट किसानों के खिलाफ झूठ और बहकावे का पुलिंदा .
Updated Sat, 17 Feb 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर।
अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर विभिन्न सवालों को लेकर अखिल भारतीय किसान महासभा एवं कृषि भूमि बचाओ मोर्चा की ओर से शनिवार को एसडीएम कार्यालय परिसर में संयुक्त रूप से धरना दिया गया। इस अवसर पर आयोजित सभा में महासभा के राष्ट्रीय सचिव ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की ओर से प्रस्तुत बजट किसानों के खिलाफ झूठ एवं बहकावे का पुलिंदा है।
उन्होंने कहा कि किसान संगठन कर्ज से मुक्ति एवं लागत के ड्योढ़ा दाम के लिए स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार कानून बनाने की मांग राष्ट्रीय स्तर पर कर रहे हैं। इसके लिए लखनऊ में 20 फरवरी को किसान संगठनों का संयुक्त सम्मेलन आयोजित है। कृषि भूमि बचाओ मोर्चा के नेता अमरनाथ यादव ने कहा कि हाईवे के लिए अधिग्रहीत भूमि के मुआवजे में भारी घपला किया जा रहा है। महासभा के जिला संयोजक विजयबहादुर सिंह ने कहा कि जिले में पेशगी-बंटाईदारों के लिए कानून बनाने, नंदगंज चीनी मिल एवं बहादुरगंज कताई मिल चालू करने आदि मांग को लेकर आंदोलन तेज किया जाएगा। सभा में रामाश्रय यादव, मोती प्रधान, सगीर अहमद, प्रमोद कुशवाहा, रामप्रवेश कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, राजेश वनवासी, गुलाब सिंह ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता किसान नेता सुग्रीव यादव एवं संचालन रामविलास यादव ने किया। इस मौके पर राष्ट्रपति एवं राज्यपाल को संबोधित दो ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया।