{"_id":"5a8869924f1c1b93268baa74","slug":"31518889362-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षार्थी के पास मोबाइल मिलने पर किया जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षार्थी के पास मोबाइल मिलने पर किया जब्त
Updated Sat, 17 Feb 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर।
बोर्ड परीक्षा की पहली पाली में शनिवार को हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान एवं इंटर सैन्य विज्ञान तथा दूसरी पाली में इंटर के छात्रों की भौतिक विज्ञान की परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई। इस परीक्षा में एक सचल दस्ते ने एक केंद्र पर परीक्षार्थी के पास मोबाइल मिलने पर केंद्र व्यवस्थापक को उसे जब्त कर संबंधित कक्ष निरीक्षक को हटाने का निर्देश दिया। इसके अलावा, कार्य में लापरवाही बरतने पर दो केंद्र व्यवस्थापकों को हटा दिया गया।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में आज पहली पाली में हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान एवं इंटर सैन्य विज्ञान तथा दूसरी पाली में इंटर के छात्रों की भौतिक विज्ञान प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। विभिन्न सचल दस्तों की ओर से कई केंद्रों का निरीक्षण किया गया। राजकीय हाईस्कूल सौरी के प्रधानाचार्य रामअवतार यादव के दस्ते ने करंडा ब्लाक के एक केंद्र पर परीक्षार्थी के पास से मोबाइल बरामद कर केंद्र व्यवस्थापक को जब्त करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही संबंधित कक्ष निरीक्षक को हटा दिया गया। सैदपुर के एक केंद्र पर परीक्षार्थियों के आपस में बात करने पर कक्ष निरीक्षक को हटा दिया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्रदेव ने बताया कि भुड़कुड़ा क्षेत्र स्थित एक केंद्र पर बालिका की जगह परीक्षा दे रहे परीक्षार्थी को आंतरिक दल ने पकड़ लिया। सदर तहसील के एक केंद्र पर परीक्षा की शुचिता प्रभावित होने पर केंद्र व्यवस्थापक को हटा दिया गया। जबकि सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ परीक्षार्थियों के अवांछनीय व्यवहार करने पर संबंधित प्रधानाध्यापक को परीक्षा कार्य से विरत कर दिया गया। इसके अलावा, सह जिला विद्यालय निरीक्षक शिवपूजन द्विवेदी एवं लेखाधिकारी दीपक सिंह ने भी कई केंद्रों का निरीक्षण किया।