फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   नगर की मुख्य सड़कों से अतिक्रमण हटाने का निर्णय

नगर की मुख्य सड़कों से अतिक्रमण हटाने का निर्णय

Sat, 30 Dec 2017 11:33 PM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
नगर की मुख्य सड़कों से अतिक्रमण हटाने का निर्णय
मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। नगरपालिका परिषद मुहम्मदाबाद के नवगठित बोर्ड की बैठक शनिवार को पालिका परिषद के सभागार में हुई। इसमें नगर की मुख्य सड़कों से अतिक्रमण हटाने एवं नालियों को साफ कर उन्हें ढंकने का निर्णय लिया गया। बैठक में सभासदों ने नगर के मुख्य मार्केट में नालियों पर अतिक्रमण कर एवं दुकान का सामान बाहर निकालकर स्थायी रूप से कब्जा जमा लेने वाले दुकानदारों पर आक्रोश प्रकट करते हुए सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन

बैठक में विचार-विमर्श के बाद निर्णय लिया गया कि नगर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। प्राथमिकता के आधार पर पहले तहसील तिराहे से फाटक तक, इलाहाबाद बैंक रोड, मशीनरी रोड एवं गुड़ मंडी से फाटक तक की सड़क पर नालियों एवं उसके आगे सड़क पर सामान निकालकर पटरी का अतिक्रमण कर लेने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। पक्के निर्माण को तुड़वाकर अतिक्रमणकर्ताओं पर जुर्माना लगाया जाएगा। खुली नालियों को पटिए से ढंका जाएगा। इसके बाद नगर की अन्य सड़कों एवं गलियों को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। चेयरमैन शमीम अहमद ने कहा कि अवैध रूप से बंद किए गए मीट मार्केट एवं स्लाटर हाउस को खुलवाया जाएगा। साथ ही शासन के मानक के अनुसार मीट मार्केट की दुकानों को सुसज्जित एवं सुरक्षित कराया जाएगा। जिन दुकानदारों के लाइसेंस समाप्त हो गए हैं। उनका नवीनीकरण नियमानुसार होगा। नगर की सफाई, स्ट्रीट लाइट एवं पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। सभासदों के प्रस्ताव पर नगर की सड़कों का निर्माण एवं मरम्मत का कार्य होगा। बैठक में कार्यालय अधीक्षक दिनेश वर्मा, मुख्य लेखाकार डॉ. राजकुमार रावत, सभासद कन्हैया जायसवाल, संगीता गुप्ता, रामसेवक यादव, पप्पू यादव, राकेश यादव, वकार अहमद, अनवर राईनी, हदीस राईनी, शमशाद खां, सराफत राईनी, सुरजीत कुमार पांडेय, सुरेश यादव, दुर्गा देवी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed