फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   जिले के चार निकायों पर बसपा ने फहराया परचम

जिले के चार निकायों पर बसपा ने फहराया परचम

Sat, 02 Dec 2017 12:06 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
जिले के चार निकायों पर बसपा ने फहराया परचम
जिले के आठ नगर निकायों के अध्यक्ष एवं सभासद पद के लिए कराए गए चुनाव के नतीजे शुक्रवार को घोषित कर दिए गए। इस चुनाव में नगर पालिका परिषद की तीन में दो तथा नगर पंचायत की पांच में से दो सहित चार सीटों पर बसपा ने कब्जा जमाया है। जबकि नगर पालिका एवं नगर पंचायत के अध्यक्ष पद की एक-एक सीट पर प्रदेश की सत्ताधारी दल भाजपा ने तथा दो नगर पंचायतों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपना परचम लहराया है। समाजवादी पार्टी एवं कांग्रेस को निकाय चुनाव निराशा हाथ लगी है।
विज्ञापन

जिले की तीन नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष एवं सभासद पद के लिए 22 नवंबर को मतदान कराया गया था। मतदान संपन्न हो जाने के बाद आज सुबह 8 बजे से संबंधित निकायों के लिए निर्धारित स्थलों पर सुबह 8 बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हुई। नगर पालिका परिषद गाजीपुर की मतगणना स्वामी सहजानंद पीजी कालेज में कराई गई। नगर पालिका पालिका परिषद गाजीपुर के घोषित नतीजों के अनुसार भाजपा की उम्मीदवार सरिता अग्रवाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा की प्रेमा सिंह को 2750 वोटों से पराजित कर लगातार पांचवीं बार इस सीट भाजपा का कब्जा बरकरार रखा। सरिता को 15721, सपा की प्रेमा सिंह को 12971, बसपा की शफरून निशा को 12701 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन

उधर नगर पालिका परिषद मुहम्मदाबाद के अध्यक्ष पद पर बसपा के शमीम अहमद 7737 मत पाकर निर्वाचित घोषित किए गए। इसके अलावा भाजपा के दिनेश वर्मा को 5037, सपा के रईस अहमद 3098, कांग्रेस के जैनश पंकज को 94, निर्दल संदीप उर्फ दीपू गुप्ता को 1574, इबराहिम 59, शमशाद को 103 तथा नोटा को 19 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमानिया नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद पर बहुजन समाज पार्टी के एहसान जफर ने जीत दर्ज की है। उन्हें 3284, सपा के अनिल यादव को 1607, कांग्रेस के पूर्णमासी को 56, भाजपा के संतोष वर्मा को 2875, निर्दल प्रत्याशी पूर्व चेयरमैन अनिल गुप्ता 2751, अमिर हुसैन 77, ओंकारनाथ यादव 1254, जयप्रकाश गुप्ता 2116, पुष्पा 211 और रामसुंदर चौरसिया को 336 मत मिले। 89 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया। सभी नव निर्वाचित अध्यक्षों को निर्वाचन अधिकारियों ने प्रमाण पत्र प्रदान किया।
इनसेट
एक नगर पंचायत में भाजपा जीती
दो जगह निर्दलीय उम्मीदवार भी विजयी रहे
नगर पंचायत
गाजीपुर। जिले की पांच नगर पंचायतों के लिए हुए चुनाव के परिणाम शुक्रवार को दिन में घोषित कर दिए गए। पांच में से दो नगर पंचायतों में बसपा तथा एक में भाजपा का कमल खिला है। जबकि दो नगर पंचायतों में निर्दलीय बाजी मारने में सफल हुए है।
सैदपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर बसपा की सरिता सोनकर 4129 मत पाकर निर्वाचित घोषित की गई। इसके अलावा भाजपा की अनिता बरनवाल 3325, सपा की सुषमा सोनकर 2877, कांग्रेस की शीला सोनकर 1597, निर्दल निर्मला 58, मंजू 23, बेबी 07 तथा नोटा को 9 मत मिले। बहादुरगंज नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर बसपा की निकहत परवीन ने 3862 वोट पाकर निकटतम प्रतिद्वंदी सुभासपा की आमना बेगम को 1481 मतों से हराया। आमना को 2381, सोनी प्रजापति 2089, सपा की तसरीफुल निशा 553, सोनी वर्मा 46 तथा नोटा को 16 मत मिले।
नगर पंचायत सादात के अध्यक्ष पद पर दिलचस्प मुकाबले में भाजपा की प्रमिला यादव 196 मतों से विजयी रही। उन्हें 2231, सपा की सुमन यादव को 2035, सुभासपा के यशवंत वर्मा 1467 तथा बसपा के श्याम नारायण को 358 मत मिले।

दिलदारनगर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर निर्दल प्रत्याशी अविनाश जायसवाल निर्वाचित घोषित किए गए है। उन्हें 1809, अलीशेर राईनी को 1393, भाजपा के सोनू गुप्ता को 845, सपा के वीरेंद्र गुप्ता 719, अनवरी 482, तेज बहादुर 441, कृष्णानंद 113, दिनेश गुप्ता 90, वसीम 78, कांग्रेस के जितेडंद्र 24, निर्दल अनिल कुमार को 16 मत मिले। नगर पंचायत जंगीपुर में निर्दल विजय लक्ष्मी 2150 मत पाकर निर्वाचित घोषित की गई। इसके अलावा ऊषा 1203, मीना 1133, कलावती 59, जुकलेखा 940, कांग्रेस की महबूब निशा 69, भाजपा की शैल कुमारी 238, इंदू 25, किरन 8, तारा 49, फातमा 646, ममता 36 तथा नोटा को 46 मझ्त मिले। मतगणना का निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त प्रेक्षक विशाल सिंह, जिलाधिकारी के बालाजी, एसपी सोमेन वर्मा, मुख्य विकासधिकारी चंद्रविज सिंह, जिला विकासधिकारी आरके पांडेय, एआरकोआपरेटिव डॉ. पीके सिंह के अलावा जिलापूर्ति अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह भी उपस्थित थे।
.....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed