फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   हवा-हवाई साबित हुआ पौधरोपण करने का फरमान

हवा-हवाई साबित हुआ पौधरोपण करने का फरमान

Mon, 17 Jul 2017 11:51 PM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
हवा-हवाई साबित हुआ पौधरोपण करने का फरमान
विज्ञापन

कासिमाबाद (गाजीपुर)। सभी विकासखंडों में अभियान के तहत 15 जुलाई को पौधरोपण करने का जिला प्रशासन का फरमान पूरी तरह से हवा-हवाई साबित हुआ है। स्थानीय विकासखंड की 99 ग्राम पंचायतों में से किसी भी ग्राम पंचायत में पौधरोपण का कार्य नहीं हुआ। इससे पर्यावरण को लेकर संबंधित अधिकारी कितना गंभीर हैं इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15 जुलाई को पूरे जिले के साथ विकासखंड की सभी 99 ग्राम पंचायतों में पौधरोपण कार्य होना था। इसकी सूचना सभी संबंधित ग्राम पंचायतों के सचिवों को दी गई थी। बावजूद इसके विकासखंड कासिमाबाद में कई सचिवों ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि उनको इस बाबत कोई जानकारी नहीं थी। जबकि जिले से गड्ढे खुदवाने और 15 जुलाई को पौधरोपण दिवस सफल बनाने का दिशा-निर्देश पहले ही दिया गया था। यही हाल ग्राम प्रधानों का भी था। कई ग्राम प्रधानों से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि अभी उन्हें लिखित सूचना नहीं मिली है। जबकि वीडीओ धनंजय कुमार सिंह का कहना था कि सभी ग्राम पंचायतों में 300 पौधे लगाए जाने हैं और पौधे लगाने का काम चल रहा है। हालांकि हकीकत कुछ और ही है। हैरानी की बात तो यह है कि पौधरोपण तो दूर की बात किसी भी ग्राम पंचायत में अभी तक पौधरोपण के लिए गड्ढे तक नहीं खुदवाए गए हैं। पौधरोपण के निरीक्षण के लिए एसके गुप्ता सहायक अभियंता जल निगम को जोनल अधिकारी बनाया गया है। 15 जुलाई को एक बजे तक ब्लॉक पर ही उपस्थित रहे। किसी ग्राम पंचायत में पौधरोपण कार्य प्रारंभ नहीं होने से वह वापस लौट गए। अब इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि खंड विकास कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का कितना निर्वहन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed