{"_id":"59440efc4f1c1bbe128b45e5","slug":"31497632508-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"47 ओवरलोड वाहनों को किया गया सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
47 ओवरलोड वाहनों को किया गया सीज
Updated Fri, 16 Jun 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गाजीपुर। जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री के निर्देश पर जिला परिवहन विभाग की ओर से चलाए गए अभियान के तहत उप संभागीय परिवहन अधिकारी भवानीदीन ने 47 ओवरलोड वाहनों को सीज किया। साथ ही उन पर पांच लाख 67 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया । परिवहन विभाग की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हडकंप मचा हुआ है।
वाहन चालक जगह-जगह अपने वाहन खड़ा कर फरार हो गए। उधर चेकिंग के चलते मार्गों पर जाम जैसी स्थित उत्पन्न हो गई है। जिससे राहगीरों को परेशानी हुई। जिला प्रशासन के निर्देश के बाद परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा 24 घंटे ओवरलोड वाहनों के खिलाफ एक हफ्ते से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ओवरलोड वाहनों को पकड़ने के लिए 8-8 घंटे की शिफ्ट वार अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके चलते बिहार और अन्य जगहों से बालू, गिट्टी लोड कर यूपी आने जाने वाले ट्रक रुक जा रहे हैं। ओवरलोड गिट्टी और कोयला छड़ एवं बालू आदि लदे ट्रक बिहार सीमा के बारा कर्मनाशा पुल के पास अन्य जगहों में ओवरलोड बालू को दूसरे ट्रकों में लोड कर प्रदेश में प्रवेश कर रहे हैं। ओवरलोड बालू को ट्रैक्टर वालों को बेच दे रहे हैं। ट्रकों को अंडर लोड करने के बाद ही गंतव्य के लिए रवाना हो रहे हैं। इस संबंध में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी भवानी दीन ने बताया कि अभियान के तहत 47 ओवरलोड ट्रकों को सीज करने के साथ ही उन पर पांच लाख 67 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। ओवरलोड और डग्गामार वाहनों सहित अन्य वाहनों का संचालन किसी भी दशा में नहीं होने दिया जाएगा।