फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   313 candidates left the D.El.Ed exam

313 परीक्षार्थियों ने छोड़ी डीएलएड की परीक्षा

Mon, 27 Sep 2021 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
313 candidates left the D.El.Ed exam
जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर डीएलएड/(बीटीसी) के चतुर्थ समेस्टर की परीक्षा सुचारु रुप से चल रही है। कड़ाई के चलते दोनों पालियों में चल रही परीक्षा में कुल 313 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है। डीएलडी प्रथम पाली की परीक्षा में 6206 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। इसमें से 159 परीक्षार्थियों के परीक्षा छोड़ देने के कारण 6047 परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित रहे। इसी प्रकार द्वितीय पाली की परीक्षा में 6207 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 6053 परीक्षार्थी उपस्थित थे। इस पाली में भी 154 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के लिए पहले दिन ही सचल दस्ते ने जनपद के कई परीक्षा केंद्रों का सघन निरीक्षण किया। डायट प्राचार्य सोमारू प्रधान द्वारा हनुमान इंटर कालेज देवकली, लूदर्श कांवेंट इंटर कालेज, श्रीकृष्ण इंटर कालेज डेढ़गांवा रेवतीपुर, नेहरू विद्यापीठ इंटर कालेज रेवतीपुर, रामसूरत सिंह इंटर कालेज ताड़ीघाट का निरीक्षण किया गया। इनके साथ डा. आलोक यादव ने भी कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।डायट प्राचार्य ने बताया कि जनपद में सभी सेंटरों पर परीक्षा नकल विहीन चल रही है। परीक्षा के छह सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा 20 स्ट्रेटजिक मजिस्ट्रेट तैनात हैं। किसी भी समस्या के समाधान के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed