{"_id":"6463cc044cd457f18a0433b4","slug":"3036-evms-will-be-ready-investigation-will-continue-till-22-ghazipur-news-c-20-1-208881-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: तैयार होंगी 3036 ईवीएम, 22 तक चलेगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: तैयार होंगी 3036 ईवीएम, 22 तक चलेगी जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर लोकसभा में कुल 2024 बूथ हैं, 150 फीसदी ईवीएम होंगी तैयार
200 कर्मियों की मदद से ईवीएम की प्राथमिक जांच होगी
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। जनपद की लोकसभा सीट पर उपचुनाव की संभावनाओं को देखते हुए जिला निर्वाचन विभाग अपनी तैयारियों में जुट गया है। शहर के आरटीआई परिसर में मंगलवार से ईवीएम की प्राथमिक जांच शुरू हो गई। जो 22 मई तक चलेगी। पहले दिन करीब 200 कर्मियों की मदद से सीयू, वीयू और वीवीपैट की प्राथमिक जांच हुई।
निर्वाचन विभाग के अनुसार, गाजीपुर लोकसभा में कुल 2024 बूथ हैं। जिनका 150 फीसदी ईवीएम तैयार रखना होगा। इस लिहाज से फिलहाल 3036 ईवीएम को तैयार किया जाएगा। जिसके लिए ईवीएम की सफाई से लेकर उसकी तकनीकी जांच और चालू स्थिति का जायजा लिया जा रहा है।
मालूम हो कि बसपा नेता अफजाल अंसारी को चार साल कैद की सजा होने के बाद गाजीपुर की लोकसभा सीट खाली हुई थी। जिसके बाद से इस सीट पर उपचुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। माना जा रहा है कि मई के अंतिम हफ्ते तक तैयारियां पूरी कर उपचुनाव की अधिसूचना जारी हो सकती है।
विज्ञापन
इसी के मद्देनजर जिला निर्वाचन विभाग निकाय चुनाव संपन्न होते ही उपचुनाव की तैयारियों में लग गया है। जिसके लिए सबसे पहले ईवीएम को पूरे लोकसभा के बूथों की क्षमता से अधिक तैयार कर रखा जा रहा है। अगर चुनाव आयोग यहां उपचुनाव की अधिसूचना जारी करता है तो तय समय पर चुनाव की प्रक्रियाओं को संपन्न कराया जा सके।