{"_id":"63e68838d1f53a89b10cd925","slug":"3004-33-crore-capital-investment-proposal-registered-in-the-district-10167-jobs-will-be-created-ghazipur-news-vns698005542-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर: जिले में 3004.33 करोड़ पूंजी निवेश का प्रस्ताव पंजीकृत, 10167 सृजित होंगे रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर: जिले में 3004.33 करोड़ पूंजी निवेश का प्रस्ताव पंजीकृत, 10167 सृजित होंगे रोजगार
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुक्रवार को राज्यस्तर पर ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट 2023 के तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। वहीं जनपद स्तरीय निवेश कुंभ का आयोजन लंका चुंगी चौराहा स्थित एक होटल में किया गया। प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण वहां मौजूद 200 से अधिक निवेशकों, उद्यमियों, निर्यातकों, व्यापारियों एवं विभिन्न विभाग के अधिकारियों ने देखा।
इस मौके पर डीएम आर्यका अखौरी ने कहा कि जनपद में शासन द्वारा एमएसएमई विभाग को 300 करोड़ का लक्ष्य दिया गया है, जिसके सापेक्ष अब तक 201 निवेशकों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में 3004.33 करोड़ पूंजी निवेश का प्रस्ताव पंजीकरण कराया गया है। ऐसे में 10167 रोजगार सृजित होंगे।
कहा कि प्राप्त प्रस्ताव के सापेक्ष 174 एमओयू हस्ताक्षरित हो चुके हैं। इसमें निहित पूंजी निवेश 2259.83 करोड़ एवं रोजगार 9134 है। एमएसएमई में 103 निवेशकों द्वारा 449 करोड़ का निवेश का प्रस्ताव प्राप्त हो चुका है।
विज्ञापन
डीएम ने निवेशकों, उद्यमियों को आश्वासन दिया गया कि इकाई स्थापना में किसी भी प्रकार की समस्या से निपटने के लिए प्रशासन हमेशा तत्पर रहेगा। इससे पूर्व जनपद स्तरीय निवेश कुंभ का शुभारंभ नगर पालिका परिषद की निर्वतमान अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, डीएम आर्यका अखौरी और सीडीओ श्रीप्रकाश गुप्ता द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।इस अवसर उपायुक्त प्रवीण कुमार मौर्य, कामधेनु पोल्ट्री फीड, मिनी औद्योगिक संस्थान इचौली रविशंकर राय, आईआईए अध्यक्ष बशिष्ट सिंह यादव, प्रदीप कुमार सिंह, राजेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
20 विभागों में 201 लोगों ने करा पंजीकरण
गाजीपुर। लंका चुंगी स्थित होटल में आयोजित ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट 2023 के तहत जनपद स्तरीय निवेश कुंभ में जनपद के 201 निवेश प्रस्ताव इन्वेस्ट यूपी के पोर्टल निवेश सारथी पर पंजीकृत कराया जा चुका है।
इसमें पशु पालन विभाग में 17 पंजीकृत (निवेश 24 करोड़), शिक्षा विभाग पांच पंजीकृत (निवेश 25 करोड़), सहकारिता विभाग 15 पंजीकृत (निवेश 33 करोड़), दु्ग्ध विकास विभाग में 11 पंजीकृत (निवेश 273 करोड़), अतिरिक्त ऊर्जा विभाग में 9 पंजीकृत (निवेश 1425.0 करोड़), स्वास्थ्य शिक्षा विभाग में दो पंजीकृत (निवेश 14 करोड़), सूक्ष्म-लघु एवं मध्य उद्यम विभाग में 103 पंजीकृत (निवेश 449 करोड़), मत्स्य विभाग में एक पंजीकृत, (निवेश एक करोड़), खाद्य एवं रसद विभाग में तीन पंजीकृत (निवेश पांच करोड़), खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग में दो पंजीकृत (निवेश सात करोड़), हथकरघा एवं वस्त्र विभाग एक पंजीकृत (निवेश एक करोड़), उद्यान विभाग में तीन पंजीकृत (निवेश 220 करोड़), आवास विभाग में सात पंजीकृत (निवेश 41 करोड़), सूचना संचार एवं इलक्ट्रानिक विभाग में एक पंजीकृत (निवेश एक करोड़), स्वास्थ्य विभाग में आठ पंजीकृत (निवेश131 करोड़), तकनीकी शिक्षा विभाग में तीन पंजीकृत (निवेश छह करोड़), औद्योगिक विकास प्राधिकरण में एक पंजीकृत (निवेश 105 करोड़), आबकारी विभाग में एक पंजीकृत (निवेश 179 करोड़), अर्बन ट्रांसपोर्ट विभाग में एक पंजीकृत (निवेश पांच करोड़) है।