फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   300 blood donors were honored

Ghazipur News: 300 रक्तदाताओं को किया गया सम्मानित

Wed, 04 Feb 2026 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
300 blood donors were honored
गाजीपुर। जीवन रक्षक फाउंडेशन के तत्वावधान में राष्ट्रीय सम्मेलन एवं जीवन रक्षक सम्मान समारोह का आयोजन बंधवा स्थित एक लॉज में हुआ। इसमें गाजीपुर सहित देश के विभिन्न राज्यों व जिलों से आए 300 रक्तदाताओं को उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अभिनव सिन्हा ने शतकवीर, अर्धशतकवीर सहित चयनित रक्तदाताओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के 15 जनपदों के रक्तदाताओं के साथ गाजीपुर जनपद के 250 रक्तदाता शामिल रहे। इस अवसर पर तीन विशेष सम्मान भी प्रदान किए गए। इनमें रक्त शिरोमणि सम्मान वाराणसी निवासी 58 वर्षीय प्रदीप इसरानी को 245 बार रक्तदान करने के लिए दिया गया। चिकित्सा शिरोमणि सम्मान होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. एमडी सिंह को कोविड-19 महामारी के दौरान निस्वार्थ सेवा, गरीब व कमजोर मरीजों को निशुल्क दवाएं उपलब्ध कराने और मानसिक संबल प्रदान करने के लिए दिया गया। श्रेष्ठ सेवा शिरोमणि सम्मान वर्षों से 2300 से अधिक लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करने वाले कुंवर वीरेन्द्र सिंह को प्रदान किया गया। सौ बार रक्तदान करने वालों में महाराष्ट्र के दीपक शामसुन्दर शुक्ला एवं वाराणसी के राजेश गुप्ता को सम्मानित किया गया। 50 बार रक्तदान करने वालों में गाजीपुर के ब्रज भूषण दूबे, मिर्जापुर के अभिषेक साहू व कृष्णानंद हैहयवंशी, वाराणसी से बीएचयू ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. आशुतोष सिंह, आशीष केशरी, गोरखपुर के अमर सिंह, भदोही के सर्वेश कुमार शुक्ला, राहुल दूबे, अंबेडकरनगर के सूरज गुप्ता सहित अन्य को सम्मान प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed