फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   30 selected for Kho-Kho championship

Ghazipur News: खो-खो चैंपियनशिप के लिए 30 का चयन

Mon, 26 Oct 2026 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
30 selected for Kho-Kho championship
रेवतीपुर स्थित एक विद्यालय में जूनियर बालिकाओं की जनपदीय खो-खो ट्रॉयल में प्रतिभाग करतीं खिलाड़
हरदोई में 30 अक्तूबर से 1 नवंबर तक होने वाली जूनियर स्टेट खो-खो चैंपियनशिप के लिए जिले की टीम का चयन सोमवार को हुआ। खो-खो एसोसिएशन के सचिव विपिन बिहारी राय ने बताया कि एक स्कूल के मैदान पर आयोजित चयन ट्रायल में जिले भर से कुल 108 बालक-बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया। कोच राधेश्याम यादव ने सभी खिलाड़ियों की फिटनेस, गति और खेल कौशल का बारीकी से मूल्यांकन कर 30 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन किया। इसमें 15 बालक और 15 बालिकाएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि चयनित बालकों की टीम में सौरभ, विक्की, आयुष, अखिलेश, निलेश, सूरज, गोलू, फरहान, अमन, शुभम, दीपक, सुमित, आयुष, बिट्टू और शशांक को जगह मिली है। टीम की कमान कोच निकेश पाल के हाथों में होगी, जबकि मैनेजर की जिम्मेदारी प्रिंस संभालेंगे। बालिका टीम में अनु, अदिति, साधना, काजल, अंशी, आकृति, आरती, अर्चना, इंदु, जान्हवी, नंदिनी, सलोनी, खुशबू, अंशिका और अलका शर्मा का चयन हुआ है। बालिका टीम की कोच शिवानी और मैनेजर अंशु यादव होंगी। बताया कि चयनित टीम 29 अक्तूबर को हरदोई के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed